Cricket
IND vs NZ Highlights: राहुल द्रविड़-रोहित शर्मा युग का धमाकेदार आगाज; भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का किया सफाया, तीसरे मैच को 73 रन से जीता

IND vs NZ Highlights: राहुल द्रविड़-रोहित शर्मा युग का धमाकेदार आगाज; भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का किया सफाया, तीसरे मैच को 73 रन से जीता

IND vs NZ Highlights: भारत ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया- India vs New Zealand, IND vs NZ 3rd T20I, India beat New Zealand
IND vs NZ Highlights, IND vs NZ 3rd T20I- India vs New Zealand: भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का सफाया कर दिया है। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार (21 नवंबर) को खेले गए तीसरे टी20 में कीवी टीम को 73 रन से हरा (India beat New Zealand) दिया। इसके […]

IND vs NZ Highlights, IND vs NZ 3rd T20I- India vs New Zealand: भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का सफाया कर दिया है। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार (21 नवंबर) को खेले गए तीसरे टी20 में कीवी टीम को 73 रन से हरा (India beat New Zealand) दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में कप्तान बदला। टिम साउदी की जगह मिशेल सैंटनर ने कप्तानी की। भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 111 रनों पर सिमट गई। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए-hindi.insidesport.in

भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। ईशान किशन ने 29, श्रेयस अय्यर ने 25 और वेंकटेश अय्यर ने 20 रन बनाए। हर्षल पटेल और दीपक चाहर ने आखिरी ओवर में धमाकेदार बैटिंग की। हर्षल 11 गेंद पर 18 रन बनाकर हिटविकेट हो गए। दीपक चाहर ने एडम मिल्ने के आखिरी ओवर में 19 रन ठोके। उन्होंने 8 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया।

न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो उसके लिए मार्टिन गुप्टिल ने 51 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 17 और लॉकी फर्गुसन ने 14 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हर्षल पटेल को दो सफलता मिली। दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और वेंकटेश अय्यर ने एक-एक विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच- अक्षर पटेल।

मैन ऑफ द सीरीज- रोहित शर्मा।

IND vs NZ Highlights, IND vs NZ 3rd T20I, India beat New Zealand, India vs New Zealand: न्यूजीलैंड की पारी के अपडेट्स:

  • 18वां ओवर: दीपक चाहर ने लॉकी फर्गुसन को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को समाप्त कर दिया। चाहर ने खुद ही फर्गुसन का कैच लिया। फर्गुसन ने 8 गेंद पर दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए। भारत ने यह मैच 73 रन से अपने नाम कर लिया।
  • 17वां ओवर: ईश सोढ़ी 11 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षल पटेल ने उन्हें सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। सोढ़ी ने दो चौके लगाए।
  • 16वां ओवर: भारत के लिए इस सीरीज में डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर को इंटरनेशल क्रिकेट में पहली सफलता मिली। उन्होंने एडम मिल्ने (7 रन) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।
  • 15वां ओवर: युजवेंद्र चहल ने इस ओवर कसी गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ एक रन दिए। शुरुआती दो ओवरों में महंगे साबित हुए चहल ने आखिरी दो ओवरों वापसी की। 4 ओवर में एक विकेट लेकर सिर्फ 26 रन दिए।
  • 14वां ओवर: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर को आउट कर टीम को सातवीं सफलता दिलाई। सैंटनर 4 गेंद पर 2 रन ही बना सके।
  • 13वां ओवर: हर्षल पटेल को इस ओवर में पहली सफलता मिली। उन्होंने जेम्स नीशम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नीशम 7 गेंद पर 3 रन बनाकर पंत को कैच थमा बैठे।
  • 12वां ओवर: वेंकटेश अय्यर ने इस ओवर में 5 रन दिए। भारत को एक सफलता भी मिली। टिम साइफर्ट को ईशान किशन के थ्रो पर ऋषभ पंत ने रनआउट कर दिया। साइफर्ट 18 गेंद पर 17 रन ही बना सके।
  • 11वां ओवर: अब तक महंगे साबित हुए युजवेंद्र चहल को पहली सफलता इस ओवर में मिली। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। गुप्टिल ने 36 गेंद पर 51 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और चार छक्के लगाए। गुप्टिल का कैच सूर्यकुमार यादव ने लिया।
  • 10वां ओवर: अक्षर पटेल अपने स्पैल का तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने इसमें सिर्फ सात रन दिए। गुप्टिल ने एक चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
  • नौवां ओवर: युजवेंद्र चहल का ये ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में 16 रन दे दिए। गुप्टिल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। वहीं, साइफर्ट ने एक चौका जड़ा।
  • आठवां ओवर: रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए हर्षल पटेल को बुलाया। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए।
  • सातवां ओवर: वेंकटेश अय्यर को पहली बार इस सीरीज में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। उन्होंने सधी शुरुआत की। वेंकटेश ने अपने पहले इंटरनेशनल ओवर में सिर्फ 4 रन दिए।

Most wickets by an Indian spinner in Powerplay (T20Is)
4 R Ashwin vs SL Vizag 2016
3 W Sundar vs Ban Colombo 2018
3 A Patel vs NZ Kolkata 2021

  • छठा ओवर: भुवनेश्वर ने इस ओवर में सात रन दिए। मार्टिन गुप्टिल ने ओवर में एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में तीन विकेट पर 37 रन बनाए।
  • पांचवां ओवर: अक्षर पटेल ने इस ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया। अक्षर ने फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। वे खाता भी नहीं खोल सके।
  • चौथा ओवर: अक्षर पटेल के बाद युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। उन्होंने इस ओवर में 7 रन दिए। मार्टिन गुप्टिल ने एक छक्का मारा।
  • तीसरा ओवर: रोहित शर्मा ने प्रयोग करते हुए अक्षर पटेल को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उन्होंने पहली ही गेंद पर डेरेल मिचेल को आउट कर दिया। मिचेल का कैच हर्षल पटेल ने लिया। उन्होंने 6 गेंद पर 5 रन बनाए। इसके बाद आखिरी गेंद पर अक्षर ने मार्क चैपमैन को आउट किया। चैपमैन (00) को ऋषभ पंत ने स्टंप किया।
  • दूसरा ओवर: दीपक चार ने टीम इंडिया के लिए दूसरा ओवर किया। यह काफी महंगा साबित हुआ। मार्टिन गुप्टिल ने उनके ओवर में 16 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। चाहर ने एक कैच भी छोड़ा।
  • पहला ओवर: भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। उन्हें मार्टिन गुप्टिल ने दूसरी गेंद पर चौका मारा। इसके बावजूद भुवी ने कसी गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए।

Highest target successfully chased by NZ in T20Is
201 vs Zim Hamilton 2012
176 vs WI Auckland 2020
175 vs SL Pallekele 2019

IND vs NZ Highlights, IND vs NZ 3rd T20I, India beat New Zealand, India vs New Zealand: भारत की पारी के अपडेट्स:

  • 20वां ओवर: दीपक चाहर ने इस ओवर में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गदर मचा दिया। दीपक ने एडम मिल्ने के ओवर में 19 रन बनाए।
  • 19वां ओवर: हर्षल पटेल ने लॉकी फर्गुसन के इस ओवर में एक छक्का लगाया। इसके बाद वे हिट विकेट आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंद पर 18 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया।
  • 18वां ओवर: ट्रेंट बोल्ट ने इस ओवर में आठ रन दिए। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल मिलकर टीम को 160 रन के करीब लेकर आ गए हैं।
  • 17वां ओवर: इस ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर आउट हो गए। एडम मिल्ने की गेंद को बाउंड्री से बाहर मारने के प्रयास में वो आउट हो गए। डेरेल मिचेल ने उनका कैच लिया। अय्यर ने 20 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए।
  • 16वां ओवर: ट्रेंट बोल्ट ने इस ओवर में भारत का एक झटका दिया। वेंकटेश अय्यर को मार्क चैपमैन के हाथों कैच कराया। उन्होंने 15 गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया।

Most wickets in T20Is vs India
20 Ish Sodhi
16 Mitchell Santner
15 Tim Southee
14 Dushmanta Chameera
11 Umar Gul/ Trent Boult

  • 15वां ओवर: मिशेल सैंटनर ने एक बार फिर कसी गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में इस 7 रन दिए। उनका स्पैल भी खत्म हो गया। सैंटनर ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर 27 रन दिए।
  • 14वां ओवर: ईश सोढ़ी का यह ओवर महंगा साबित हुआ। श्रेयस अय्यर ने उन्हें एक चौका मारा और फिर वेंकटेश अय्यर ने एक छक्का लगाया। इस ओवर में 13 रन बने।
  • 13वां ओवर: न्यूजीलैंड के लिए यह ओवर लॉकी फर्गुसन ने किया। उन्होंने ओवर में 6 रन दिए।
  • 12वां ओवर: भारत को इस ओवर में बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा को ईश सोढ़ी ने आउट कर दिया। रोहित ने 31 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान 5 चौके और तीन छक्के लगाए। अब श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।
  • 11वां ओवर: रोहित शर्मा ने मिशेल सैंटनर के इस ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। 
  • दसवां ओवर: ईश सोढ़ी के ओवर में श्रेयस अय्यर ने पांच और रोहित शर्मा ने दो रन बनाए।
  • नौवां ओवर: भारत को तीसरा झटका नौवें ओवर में लगा। इस मैच में कप्तानी कर रहे सैंटनर ने ऋषभ पंत को जेम्स नीशम के हाथों कैच कराया। पंत ने 6 गेंद पर 4 रन बनाए।
  • आठवां ओवर: कप्तान मिशेल सैंटनर ने इस ओवर में ईश सोढ़ी को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और सिर्फ छह रन दिए।
  • सातवां ओवर: भारत को पहला झटका पावरप्ले के बाद लगा। मिशेल सैंटनर ने ईशान किशन को आउट कर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। किशन विकेटकीपर टिम साइफर्ट को कैच थमा बैठे। उन्होंने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। किशन ने 21 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सैंटनर ने सूर्यकुमार यादव (00) को मार्टिन गुप्टिल के हाथों कैच करा दिया।

Highest powerplay scores for India in home T20Is
77/1 vs SL Nagpur 2009
72/0 vs WI Mumbai WS 2019
70/0 vs SL Ranchi 2016
69/0 vs NZ Kolkata 2021 *

  • छठा ओवर: लॉकी फर्गुसन के लिए यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उन्होंने इसमें 20 रन दिए। रोहित शर्मा ने एक छक्का और दो चौके लगाए। वहीं, किशन ने भी एक चौका जड़ा।
  • पांचवां ओवर: भारत के लिए यह ओवर भी शानदार साबित हुआ। टीम ने इसमें 10 रन बनाए। ईशान किशन ने एडम मिल्ने की तीसरी और चौथी गेंद पर शानदार चौका लगाया।
  • चौथा ओवर: रोहित शर्मा ने लॉकी फर्गुसन की दूसरी गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। यह ओवर भी भारत के लिए शानदार रहा। रोहित और किशन ने मिलकर 10 रन बनाए।

  • तीसरा ओवर: रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर में आक्रामण किया। उन्होंने दूसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया। इसके बाद ईशान किशन ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा।
  • दूसरा ओवर: न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने गेंदबाजी करने आए। ईशान किशन ने पहली ही गेंद पर थर्डमैन की ओर उन्हें चौका मारा। ओवर की आखिरी गेंद पर किशन के बल्ले से एक और चौका निकला।
  • पहला ओवर: रोहित शर्मा ने पहली गेंद का सामना किया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया।

IND vs NZ Highlights, IND vs NZ 3rd T20I, India beat New Zealand, India vs New Zealand:  युजवेंद्र चहल के लिए यह मैच खास है। उनका यह 50वां टी20 मैच है। वे लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं।

IND vs NZ Highlights, IND vs NZ 3rd T20I, India beat New Zealand, India vs New Zealand: रोहित शर्मा ने टीम में दो बदलाव किए। केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर ईशान किशन और युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। पहले दो मैचों में कप्तानी करने वाले टिम साउदी की जगह लॉकी फर्गुसन को मौका दिया गया है।

IND vs NZ Highlights, IND vs NZ 3rd T20I, India beat New Zealand, India vs New Zealand:- ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, डेरेल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फर्गुसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

 

Editors pick