Cricket
IND vs NZ 3rd T20: भारत की नजरें व्हाइटवॉश पर, सौरव गांगुली ने चेताया, कहा- Eden Gardens की ओस से सावधान रहें

IND vs NZ 3rd T20: भारत की नजरें व्हाइटवॉश पर, सौरव गांगुली ने चेताया, कहा- Eden Gardens की ओस से सावधान रहें

IND vs NZ 3rd T20: भारत की नजरें व्हाइटवॉश पर, सौरव गांगुली ने चेताया, कहा- Eden Gardens की ओस से सावधान रहे
IND vs NZ 3rd T20, Sourav Ganguly, Eden Gardens, India vs New Zealand: भारत ने शुक्रवार को लगातार दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत की नजरें कोलकाता में होने वाले मैच को जीतकर व्हाइटवॉश करने पर टिकी होंगी। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी आखिरी […]

IND vs NZ 3rd T20, Sourav Ganguly, Eden Gardens, India vs New Zealand: भारत ने शुक्रवार को लगातार दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत की नजरें कोलकाता में होने वाले मैच को जीतकर व्हाइटवॉश करने पर टिकी होंगी। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी आखिरी मैच में टॉस जीतना चाहेंगे, जिससे वो लक्ष्य का पीछा करके मैच आसानी से जीत सके। क्योंकि भारतीय टीम ने अब तक दोनों मैच में टॉस जीतकर मैच जीता है। भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के मुताबिक ‘कोलकाता में ओस भी बड़ी भूमिका निभाएगी’ और टीमों को इसके बारे में पता होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ Live: Martin Guptill ने तोड़ा Virat Kohli का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

सौरव गांगुली ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ”जाहिर है, यह एक अच्छा विकेट है। जैसे यह हमेशा ईडन पर होता है। जहां तक ओस का सवाल है, यह एक बड़ा फैक्टर हो सकता है। अब देखते हैं कि क्या होता है।”
भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। भारत ने जयपुर में पहले टी20 में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था।

Editors pick