IND vs NZ 1st Test, Green Park, IND vs NZ live, India vs New Zealand: भारतीय टीम पांच साल बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड का सामना करने उतरेगी। ये दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच होगा। इस मैच के अंक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सीजन में जुड़ेंगे। दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले इस मैदान पर 2016 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था और जीत हासिल की थी।
IND vs NZ 1st Test, Green Park, IND vs NZ live, India vs New Zealand: 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम पिछले 38 साल में ग्रीन पार्क पर मैच नहीं हारी है। भारत ने इस वेन्यू पर तब से आठ टेस्ट मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। भारत ने यहां पर अपने आखिरी तीन मैचों में जीत हासिल की है और इस वजह से भारतीय टीम के लिए ये ग्राउंड काफी पसंदीदा रहा है। ये दोनों टीमें तीन बार इस मैदान पर भिड़ चुकी है। भारत ने दो मैच जीते हैं, जबकि 1976 में हुआ पहला मैच ड्रॉ रहा था।
New Zealand Tour of India- India at Green Park Stadium, Kanpur
- Matches: 22
- Wins: 7
- Loss: 3
- Draws: 12
Opponent | Winner | Margin | Date |
England | England | 8 wickets | Jan 12-14, 1952 |
West Indies | West Indies | 203 runs | Dec 12-17, 1958 |
Australia | India | 119 runs | Dec 19-24, 1959 |
Pakistan | drawn | Dec 16-21, 1960 | |
England | drawn | Dec 1-6, 1961 | |
England | drawn | Feb 15-20, 1964 | |
Australia | drawn | Nov 15-20, 1969 | |
England | drawn | Jan 25-30, 1973 | |
New Zealand | drawn | Nov 18-23, 1976 | |
West Indies | drawn | Feb 2-8, 1979 | |
Australia | India | 153 runs | Oct 2-7, 1979 |
Pakistan | drawn | Dec 25-30, 1979 | |
England | drawn | Jan 30-Feb 4, 1982 | |
West Indies | West Indies | inns & 83 runs | Oct 21-25, 1983 |
England | drawn | Jan 31-Feb 5, 1985 | |
Sri Lanka | drawn | Dec 17-22, 1986 | |
South Africa | India | 280 runs | Dec 8-12, 1996 |
New Zealand | India | 8 wickets | Oct 22-25, 1999 |
South Africa | drawn | Nov 20-24, 2004 | |
South Africa | India | 8 wickets | Apr 11-13, 2008 |
Sri Lanka | India | inns & 144 runs | Nov 24-27, 2009 |
New Zealand | India | 197 runs | Sep 22-26, 2016 |
New Zealand Tour of India, IND vs NZ 1st Test, Green Park, IND vs NZ live: कानपुर टेस्ट में भारत के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना काफी सिरदर्द वाला काम होगा। क्योंकि रोहित शर्मा और केएल राहुल सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग कर सकते हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में मध्य क्रम में सूर्यकुमार और श्रेयस अय्यर में से एक को मौका मिल सकता है। दोनों ही खिलाड़ी अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।