Cricket
ICC Women’s T20I Cricketer of the Year 2021: इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 महिला क्रिकेटर बनीं

ICC Women’s T20I Cricketer of the Year 2021: इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 महिला क्रिकेटर बनीं

ICC Women’s T20I Cricketer of the Year 2021: इंग्लैंड की Tammy Beaumont साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 महिला क्रिकेटर बनीं Tammy Beaumont England
ICC Women’s T20I Cricketer of the Year 2021: आईसीसी ने रविवार को साल भर टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 क्रिकेटर चुना गया है। उन्होंने साल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 मैचों में 33.66 की औसत से तीन अर्धशतकों के साथ 303 रन बनाए। […]

ICC Women’s T20I Cricketer of the Year 2021: आईसीसी ने रविवार को साल भर टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 क्रिकेटर चुना गया है। उन्होंने साल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 मैचों में 33.66 की औसत से तीन अर्धशतकों के साथ 303 रन बनाए। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Tammy Beaumont: टैमी ब्यूमोंट टी20 इंटरनेशनल में वर्ष में इंग्लैंड की सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। वहीं वह दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वह इस सीरीज में टॉप स्कोरर थीं। टैमी ब्यूमोंट ने इस सीरीज के तीन मैचों में 102 रन जड़े थे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में 53 गेंदों में 63 रन की पारी खेलकर पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड को जीत की स्थिति में ला दिया था।

Tammy Beaumont England : टैमी ब्यूमोंट ने भारत के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा था। हालांकि उनकी यह पारी बेकार चली गई थी। ब्यूमोंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना जारी रखा। इस बार जब वे सीमित ओवरों के दौरे के लिए इंग्लैंड गई थीं। इस सीरीज में उन्होंने 113 रन बनाए थे। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 97 रन बनाए जिससे इंग्लैंड ने 2021 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अपना शीर्ष स्कोर खड़ा किया।

वहीं रिजवान को चुना गया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
आईसीसी (ICC) ने पाकिस्तान के विकेटकीपर को मोहम्मद रिजवान (Pakistan wicketkeeper Mohammad Rizwan) को इस साल यानी 2021 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Men’s T20 Player of the Year) घोषित किया। रिजवान (Mohammad Rizwan) ने 2021 में अपना शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुछ शानदार पारियां खेली। उन्होंने 26 पारियों में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick