Cricket
GT vs DC Highlights: जीती दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस को दी 6 विकेट से मात

GT vs DC Highlights: जीती दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस को दी 6 विकेट से मात

कल का IPL मैच कौन जीता 2024
GT vs DC Highlights: IPL 2024 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 विकेट से हराया।

GT vs DC Highlights: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी ने कमाल का प्रदर्शन किया और गुजरात टाइटंस को 89 रनों पर ढेर कर दिया। मुकेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत की। लेकिन गुजरता के गेंदबाजों ने वापसी की और दिल्ली के चार विकेट चटकाए। हालांकि, पंत और सुमित कुमार की जोड़ी ने क्रीज पर रहते हुए दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिलाई।

GT vs DC SCORE:

GT: 89/10 (17.3)

DC: 92/4 (8.5)

GT vs DC Updates:

चौथा विकेट: शाई होप को राशिद खान ने भेजा पवेलियन, दिल्ली ने चौथा विकेट गंवा दिया है। शाई होप को राशिद खान ने छठे ओवर में पवेलियन भेजा।

तीसरा विकेट: अभिषेक पोरेल 7 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद आउट हो गए हैं। उन्हें वॉरियर ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। पोरेल ने दो चौके औऱ एक छक्का जड़ा।

दूसरा विकेट: पृथ्वी शॉ बने वॉरियर का शिकार दिल्ली का दूसरा विकेट पृथ्वी शॉ के तौर पर गिरा है। वह 6 गेंदों में 7 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। शॉ को वॉरियर ने तीसरे ओवर में पवेलियन की राह दिखाई।

पहला विकेट: दिल्ली का पहला विकेट गिरा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क पवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 गेंदों में 20 रन जुटाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के ठोके।

गुजरात की पारी

नूर अहमद के रूप में जीटी का आखिरी विकेट गिरा। गुजरात की पूरी टीम 17.3 ओवर में 89 रनों पर ढेर हो गई।

आठवां विकेट: गुजरात टाइटंस की पारी बहुत बुरी है ढह गई है, मोहित शर्मा के रूप में आठवां विकेट गिरा है।

छठा विकेट: शाहरुख खान आए और गए, वह पहली ही गेंद पर स्टब्स के ओवर में पंत द्वारा स्टंप आउट किए गए।

पांचवा विकेट: अभिनव मनोहर के रूप में गुजरात टाइटंस को पांचवा झटका लगा। वह 8 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने उन्हें अपने स्पिन जाल में फंसाया। अब गुजरात टाइटंस को राहुल तेवतिया का भरोसा है।

8:06 PM- गुजरात टाइटंस पूरी तरह से दबाव में नजर आ रही है। लगातार विकेट गिरने के बाद खलील अहमद ने छठा ओवर मेडन निकाला है।

8:02 PM- गुजरात टाइटंस अब मुसीबत में आ गई है। डेविड मिलर को इशांत शर्मा ने कीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर लौटा दिया है। इशांत की तेज डिलीवरी पर मिलर का अंदरूनी किनारा लगा और पंत ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपका।

7:56 PM- टाइटंस को लगातार झटके। साई सुदर्शन को सुमित कुमार ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर डायरेक्ट हिट मारकर रन आउट कर दिया है। सुदर्शन महज 9 गेंदों पर 12 रन ही बना सके।

7:53 PM- गुजरात टाइटंस को रिद्धिमान साहा के रूप में दूसरा झटका लगा है। मुकेश कुमार ने साहा को तेज गति की डिलीवरी पर बोल्ड कर दिया। साहा के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद सीधा स्टंप्स के बीच लगी।

7:41 PM- गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। इशांत शर्मा ने जीटी के कप्तान को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराकर महज 8 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है।

7:30 PM- शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा गुजरात टाइटंस को शुरूआत देने के लिए उतरे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने खलील अहमद को गेंद थमाई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद

7:02 PM- दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

6:52 PM- कुछ ही देर में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस उछाला जाएगा। ताजा अपडेट के साथ इनसाइडस्पोर्ट हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

Editors pick