Cricket
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिशेल मार्श की शानदार गेंदबजी, झटके 4 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिशेल मार्श की शानदार गेंदबजी, झटके 4 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिशेल मार्श की शानदार गेंदबजी, झटके 4 विकेट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (DC vs SRH ) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लाससेन की दमदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। हैदराबाद के […]

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (DC vs SRH ) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लाससेन की दमदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। हैदराबाद के लिए अभिषेक ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) रहे। उन्होंने 4 ओवर में महज 27 रन देकर 4 विकेट झटके।

बता दें कि, मिशेल ने अपना पहला शिकार मनीष पांडे को बनाया। जो महज 10 रन ही बना पाए। वहीं उसके बाद मिशेल ने हैदराबाद के कप्तान एडन मार्क्रम को महज 8 रनों पर पवेलियन भेजने का काम किया। वहीं 10वें ओवर में मिशेल ने पहले कप्तान एडन मार्क्रम और फिर हैरी ब्रूक को आउट किया। इसके अलावा अब्दुल समद जिन्होंने 28 रन बनाए उन्हें भी आउट किया।

वहीं इस सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने मिशेल मार्श को 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया। जबकि 31 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्श ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 35 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 20.39 की गेदंबाजी औसत से 31 विकेट अपने नाम किए थे। जिसमें अब ये चार विकेट और जुड़ गए हैं। इसके साथ ही मार्श का अब तक का बेस्ट 25 रन देकर 4 विकेट है।

मार्श बल्ले से भी समान रूप से प्रभावशाली रहे। उन्होंने 121.00 की स्ट्राइक रेट से लीग में 507 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

फिलहाल, हैदराबाद की बल्लेबाजी की शुरुआत और मध्यक्रम में कुछ खास नहीं रही। लेकिन आखिर में हेरनिक क्लासेन और अब्दुल समद ने अच्छी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर 197/6 तक पहुंचाने का काम किया। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 67 रन बनाए।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick