IPL 2024 MI vs RCB: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। मुंबई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला जीतने के बाद मैच में आ रही है। दूसरी ओर, आरसीबी टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में नाकाम रही है और राजस्थान के खिलाफ अपना पिछला मैच हार गई थी। चलिए उन बल्लेबाजों की बात करते हैं जिन्होंने MI vs RCB मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: MI vs RCB Dream 11: इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत ड्रीम 11
MI vs RCB मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली एमआई के खिलाफ 770 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उनके बाद डिविलियर्स हैं जो 693 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एमआई के कप्तान रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ 573 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Player | Team | Runs |
Virat Kohli | RCB | 695 |
AB De Villiers | RCB | 634 |
Rohit Sharma | MI | 573 |