Cricket
Virat Kohli Record: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और सुनहरा रिकॉर्ड, तीनों फॉर्मेट में 50 मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने; अश्विन ने कुंबले को छोड़ा पीछे

Virat Kohli Record: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और सुनहरा रिकॉर्ड, तीनों फॉर्मेट में 50 मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने; अश्विन ने कुंबले को छोड़ा पीछे

IND vs NZ Test, Virat Kohli Record: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और सुनहरा रिकॉर्ड, Ravichandran Ashwin ने Anil Kumble को छोड़ा पीछे
IND vs NZ Test-Virat Kohli Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का समापन मुंबई में सोमवार (6 दिसंबर) को हुआ। टीम इंडिया ने इस टेस्ट को 372 रनों से जीतकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। सबसे बड़ा रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली […]

IND vs NZ Test-Virat Kohli Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का समापन मुंबई में सोमवार (6 दिसंबर) को हुआ। टीम इंडिया ने इस टेस्ट को 372 रनों से जीतकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। सबसे बड़ा रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बनाया। कोहली तीनों फॉर्मेट में 50-50 मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी ओर, सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अनिल कुंबले (Anil Kumble) को एक रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया। खेल से जुड़ी सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.IN

IND vs NZ Test-Virat Kohli Record:  भारत के लिए कोहली का रिकॉर्ड

  • कोहली ने भारत के लिए 97 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान भारत ने 50 जीते, 28 हारे और 19 ड्रॉ रहे।
  • भारत ने कोहली के रहते हुए 254 वनडे मैच खेले हैं। टीम इंडिया इनमें 153 जीती है और 88 में हार मिली है। इस दौरान 5 टाई रहे और 8 मैचों में नतीजा नहीं निकला।
  • टी20 की बात करें तो कोहली (Virat Kohli Record) के रहते हुए भारतीय टीम 95 मैचों में 59 जीती है। उसे 31 में हार मिली। दो टाई रहे और तीन मैचों में नतीजा सामने नहीं आया।

मुंबई टेस्ट में बने अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड:

अश्विन घरेलू मैदान पर सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले भारतीय बने
अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 300 विकेट पूरे करने के साथ एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वे घरेलू मैदान पर सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अनिल कुंबले (Anil Kumble) को पीछे छोड़ दिया। कुंबले ने 52वें टेस्ट में 300वीं विकेट ली थी। अश्विन ने सिर्फ 49 टेस्ट में ही ऐसा कर दिया। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरण इस मामले में सबसे आगे हैं। मुरली ने घरेलू मैदान पर 300 विकेट लेने के लिए 48 टेस्ट लिए थे। शेन वॉर्न ने 65 टेस्ट, जेम्स एंडरसन ने 71 टेस्ट और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 76 टेस्ट लिए थे।

अश्विन के घरेलू मैदान पर 300 विकेट पूरे
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)  ने इस टेस्ट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वे अनिल कुंबले (Anil Kumble) के बाद घरेलू मैदान पर 300 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। कुंबले ने 350 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में अब दूसरे स्थान पर अश्विन (300 विकेट), तीसरे स्थान पर हरभजन सिंह (265 विकेट) और चौथे स्थान पर कपिल देव (219 विकेट) हैं।

रनों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जीत:
IND vs NZ Test: टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जीत है। उसने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत को पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को दिल्ली में 337 रनों से हराया था।

  • 2021: मुंबई में 372 रन से न्यूजीलैंड के खिलाफ।
  • 2015: दिल्ली में 337 रन से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ।
  • 2016: इंदौर में 321 रन से न्यूजीलैंड के खिलाफ।
  • 2008: मोहाली में 320 रन से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।

रनों के हिसाब से न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार:
IND vs NZ Test:  न्यूजीलैंड की टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से ये सबसी बड़ी हार है। इससे पहले वह जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में 358 रन हारा था। भारत के खिलाफ भी उसकी ये सबसे बड़ी हार है। वह इंदौर में 2016 में 321 रन से हारा था।

  • 2021: मुंबई में भारत के खिलाफ 372 रन से हारे।
  • 2007: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 358 रन से हारे।
  • 2016: भारत के खिलाफ इंदौर में 321 रन से हारे।
  • 2001: पाकिस्तान के खिलाफ ऑकलैंड में 299 रन से हारे।

ये भी पढ़ें- IND beat NZ: भारत ने न्यूजीलैंड से लिया बदला, मुंबई टेस्ट में वर्ल्ड चैंपियन को 372 रन से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

न्यूजीलैंड पर भारत की सबसे बड़ी जीत:
IND vs NZ Test: भारत ने इस मैच को जीतकर भले ही रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर से मिली जीत को ज्यादा महत्व दिया जाता है। इस स्थिति में भारत की ये न्यूजीलैंड पर कुल पांचवीं सबसे बड़ी जीत है।

  • 2010: भारत ने नागपुर में न्यूजीलैंड को पारी और 198 रन से हराया था।
  • 2012: हैदराबाद में भारत ने कीवी टीम को पारी और 115 रन से हराया था।
  • 1956: भारत ने न्यूजीलैंड को चेन्नई में पारी और 109 रन से शिकस्त दी थी।
  • 1955: कीवी टीम पर भारत को मुंबई में पारी और 27 रनों से जीत मिली थी।
  • 2021: भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हरा दिया।

खेल से जुड़ी सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.IN

Editors pick