IND beat NZ: भारत ने न्यूजीलैंड से लिया बदला, मुंबई टेस्ट में वर्ल्ड चैंपियन को 372 रन से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा
IND beat NZ: (IND vs NZ 2nd Test)– India vs New Zealand Test Series: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट…

IND beat NZ: (IND vs NZ 2nd Test)– India vs New Zealand Test Series: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम को रिकॉर्ड 372 रन से हराया। भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में मैच के चौथे दिन सोमवार (6 दिसंबर) को न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी पारी में 167 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की ये टेस्ट मैच में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में (2015) 337 रन से हराया था। खेल से जुड़ी सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.IN
न्यूजीलैंड ने इसी साल भारत को आठ विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीता था और विश्व में नंबर 1 टीम बनी थी। भारत ने उसे हराकर विश्व चैंपियनशिप में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया है।
India vs New Zealand Test Series: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 62 रन पर ढेर हो गई थी। भारत ने दूसरी पारी 276/7 पर घोषित करके न्यूजीलैंड के सामने 540 रन का पहाड़ जैसे लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 167 रन ही बना सकी और फरवरी 2020 के बाद पहली बार टेस्ट मैच में हार गई।
न्यूजीलैंड की टीम फरवरी 2020 से पहली बार कोई टेस्ट मैच हारी है। इस दौरान उसने 11 मुकाबलों में 8 जीते हैं और दो ड्रॉ रहे। उसकी ये पहली हार है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली बार 3 जनवरी 2020 को 279 रन से हारा था।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत को दो टेस्ट, वेस्टइंडीज को दो टेस्ट, पाकिस्तान को दो टेस्ट में हराया। इंग्लैंड से एक टेस्ट जीता और एक ड्रॉ कराया। भारत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता और फिर कानपुर टेस्ट को ड्रॉ कराया था।
IND beat NZ: (IND vs NZ 2nd Test)- India vs New Zealand Test Series: चौथे दिन क्या हुआ?
- भारत ने इस मैच को 372 रनों से अपने नाम कर लिया है। आखिरी विकेट के तौर पर न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स आउट हुए। निकोल्स ने 44 रन बनाए। उन्हें अश्विन ने साहा के हाथों कैच कराया।
- 10:01 AM- भारत को जयंत यादव ने पारी के 54वें ओवर में लगातार दो सफलता दिलाई। उन्होंने पहले कायेल जेमीसन फिर टिम साउदी को आउट कर दिया। जेमीसन खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू हो गए और साउदी खाता खोले बगैर क्लीन बोल्ड हो गए।
- 9:51 AM- भारत को चौथे दिन पहली सफलता जयंत यादव ने दिलाई। उन्होंने रचिन रविंद्र को आउट कर भारत को दूसरी पारी में छठी सफलता दिलाई है। रचिन और हेनरी निकोल्स के साथ छठे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 50 गेंद पर 18 रन बनाए। इस दौरान चार चौके लगाए।
- 9:48 AM- ऱचिन रविंद्र और हेनरी निकोल्स ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल रखा है। दोनों क्रीज पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अश्विन और जयंत दोनों छोर से उन्हें परेशान कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें चौथे दिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
- 9:30 AM- चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स और रचिन रविंद्र क्रीज पर हैं। भारत को सीरीज जीतने के लिए 5 विकेट चाहिए।
- 9:00 AM- भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत को चौथे दिन जीत के लिए 5 विकेट की जरुरत है। टीम इंडिया स्टेडियम पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
Hello & good morning from Mumbai for Day 4 of the 2nd @Paytm #INDvNZ Test ?#TeamIndia pic.twitter.com/TUXico0HbY
— BCCI (@BCCI) December 6, 2021
यहां देखें एजाज पटेल के 10 विकेट, कैसे भारतीय बल्लेबाजों को बनाया अपना शिकार- Watch Video
खेल से जुड़ी सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.IN