IPL 2021 TEAMS, PBKS, RCB, KKR, RR: 4 टीमों ने बदले 9 प्लेयर, Virat Kohli की टीम ने किए सबसे ज्यादा रिप्लेसमेंट; देखें पूरी लिस्ट- All You Need to Know- आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए सभी टीमों ने अपनी फाइनल लिस्ट तैयार कर ली है। इंडियन प्रीमियर लीग ने आधिकारिक तौर पर अब तक रिप्लेस किए गए खिलाड़ियों की सूचना दे दी है। दूसरे फेज से पहले 4 टीमों ने कुल 9 रिप्लेसमेंट किए। इनमें विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने सबसे ज्यादा 5 नए खिलाड़ी शामिल किए। IPL 2021 Teams, IPL 2021 player replacement, Royal Challengers Bangalore, Rajasthan Royals, Punjab kings, Kolkata knight riders, PBKS, RCB, KKR, RR- follow hindi.insidesport.in
आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़म्पा के स्थान पर श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा को टीम में शामिल किया है। श्रीलंका में भारत के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की T20 सीरीज के अंतिम मैच में हसरंगा ने 4 विकेट लिए थे। उन्होंने सीरीज में कुल 7 विकेट चटकाए थे। आरसीबी ने डेनियल सैम्स की जगह दुष्मंथ चमीरा, केन रिचर्डसन की जगह जॉर्ज गार्टन और न्यूजीलैंड के फिन एलेन की जगह टिम डेविड को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है।
ये भी पढ़ें – IPL in UAE 2021: PBKS Team Replacement; रिचर्डसन की जगह पंजाब किंग्स में शामिल हुए Adil Rashid
इस बीच, राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के रिप्लेसमेंट के रूप में न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को लाया है। फिलिप्स ने अब तक 25 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम 506 रन हैं। इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 149.70 का है। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी राजस्थान टीम में एंड्रयू टाय की जगह लेंगे। IPL 2021 Teams, IPL 2021 player replacement, Royal Challengers Bangalore, Rajasthan Royals, Punjab kings, Kolkata knight riders, PBKS, RCB, KKR, RR- follow hindi.insidesport.in
पंजाब किंग्स ने रिले मेरेडिथ के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस को साइन किया है। एलिस हाल ही में इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर अपनी हैट्रिक के बाद सुर्खियों में आए थे। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप टीम का सदस्य भी है। पंजाब ने झाए रिचर्डसन की जगह इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी चुना है।
केकेआर ने टिम साउदी को टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड का यह अनुभवी तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की जगह लेगा। केकेआर ने कमिंस को 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।
NEWS : Player replacements for @RCBTweets, @rajasthanroyals, @PunjabKingsIPL and @KKRiders. #VIVOIPL
Details
— IndianPremierLeague (@IPL) August 26, 2021
Injured / Replaced Player | Team | Replacement Player |
एडम जम्पा | RCB | वनिंदु हसरंगा |
डैनियल सैम्स | RCB | दुष्मंथ चमीरा |
केन रिचर्डसन | RCB | जॉर्ज गार्टन |
फिन एलेन | RCB | टिम डेविड |
जोफ्रा आर्चर | RR | ग्लेन फिलिप्स |
एंड्रयू टाय | RR | तबरेज शम्सी |
रिले मेरेडिथ | PBKS | नाथन इलिस |
झाए रिचर्डसन | PBKS | आदिल रशीद |
पैट कमिंस | KKR | टिम साउदी |
IPL 2021 Teams, IPL 2021 player replacement, Royal Challengers Bangalore, Rajasthan Royals, Punjab kings, Kolkata knight riders, PBKS, RCB, KKR, RR- follow hindi.insidesport.in