Cricket
IPL 2021 CSK vs RR: Yashasvi Jaiswal का धुआंधार अर्धशतक, आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे अनकैप्ड प्लेयर

IPL 2021 CSK vs RR: Yashasvi Jaiswal का धुआंधार अर्धशतक, आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे अनकैप्ड प्लेयर

IPL 2021 CSK vs RR: Yashasvi Jaiswal का धुआंधार अर्धशतक, आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे अनकैप्ड प्लेयर
IPL 2021 CSK vs RR: Yashasvi Jaiswal का धुआंधार अर्धशतक, आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे अनकैप्ड प्लेयर- राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की। 190 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। […]

IPL 2021 CSK vs RR: Yashasvi Jaiswal का धुआंधार अर्धशतक, आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे अनकैप्ड प्लेयर- राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की। 190 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। उनके आगे सिर्फ मुंबई इंडियंस के ईशान किशन हैं। Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, Indian Premier League

IPL 2021 CSK vs RR: ईशान किशन के बाद सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे भारतीय यशस्वी !

अनकैप्ड प्लेयर यानी जिन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल मैचों में डेब्यू नहीं किया। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि फिफ्टी लगाते ही वह केएम आसिफ की गेंद पर कैच आउट हो गए। लेकिन इससे पहले वह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।

यह भी पढ़ें – Ruturaj Gaikwad ने पहला शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, इस सीजन में सेंचुरी लगाने वाले चौथे प्लेयर बने

इस लिस्ट में पहले नंबर पर ईशान किशन है, जिन्होंने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 गेंदों में पचासा जड़ा था। उस समय उन्होंने इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं किया था।

17 गेंदों पर – ईशान किशन – बनाम केकेआर (2018)
19 गेंदों पर – यशस्वी जायसवाल – बनाम सीएसके (2021)
20 गेंदों पर – दीपक हुडा – बनाम राजस्थान (2021)
22 गेंदों पर – दीपक हुडा – बनाम दिल्ली (2015)
22 गेंदों पर – क्रुणाल पांड्या – बनाम दिल्ली – (2016)

IPL 2021: यशस्वी जायसवाल का ये अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों द्वारा बनाया गया चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। देखिए लिस्ट –

18 गेंदों पर – जोस बटलर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2018)
19 गेंदों पर – ओवैस शाह बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2012)
19 गेंदों पर – संजू सैमसन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2020)
19 गेंदों पर – यशस्वी जायसवाल बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2021)

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, Indian Premier League

Editors pick