IPL 2022 Playoff: आईपीएल (IPL ) में क्रिस गेल (Chris Gayle ) को शुरुआत से ही खतरनाक बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। ये बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ आसानी से बड़े-बड़े शॉट भी जड़ देता है। बता दें कि, इस खिलाड़ी के नाम आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में गेल (Most sixes in ipl season by player) पहले नंबर पर काबिज हैं। उनके नाम आईपीएल में 357 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं इन दिनों आरसीबी (RCB) के पूर्व घातक बल्लेबाज क्रिस गेल इन दिनों भारत दौरे पर मुंबई (Mumbai) घुमने आए हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
क्रिस गेल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। जिसमें वह कुछ लोगों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस स्टोरी को उनके फैन्स काफी ज्यादा देखना भी पसंद कर रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर या फिर बहार गेल को हमेशा ही मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। गेल ने ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से भी विश्व भर में अपनी अलग पहचान बना रखी।
यह भी देखें – IPL 2022 Playoff Teams: इस बार आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन ? सिर्फ 1 पूर्व चैंपियन दावेदारी की रेस में शामिल
Chris Gayle is in India
Gayle has So many records in ipl, जो इस साल भी नहीं टूटे।
Hinghest individual score – 175
Most Sixes in a season pic.twitter.com/BpymhfaKKf— Shivam शिवम (@shivamsport) May 23, 2022
Chris Gayle IPL Records: क्रिस गेल का बल्ला आईपीएल 2013 में जमकर चला था। उस दौरान इस खिलाड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया था। हुआ ये कि, आईपीएल टीम पुणे वॉरियर्स के खिलाफ तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान गेल के बल्ले से इस पारी में 17 छक्के भी निकले थे। बता दें आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम ही दर्ज है।
Most sixes in ipl season by player: क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में सबसे ज्यादा 59 छक्के जड़े थे।