Football
Lionel Messi Retirement: महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी लेंगे संन्यास, अर्जेंटीना के लिए खेलेंगे आखिरी वर्ल्ड कप कतर 2022- Check Out

Lionel Messi Retirement: महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी लेंगे संन्यास, अर्जेंटीना के लिए खेलेंगे आखिरी वर्ल्ड कप कतर 2022- Check Out

Lionel Messi Retirement: महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी लेंगे संन्यास, अर्जेंटीना के लिए खेलेंगे आखिरी वर्ल्ड कप कतर 2022- Check Out
Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना (Argentina) के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल उन्होंने ऐलान किया है कि इस साल 2022 में होने वाला फुटबॉल वर्ल्डकप (FIFA World Cup Qatar 2022) उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस वर्ल्डकप के बाद वह कभी भी संन्यास ले सकते […]

Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना (Argentina) के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल उन्होंने ऐलान किया है कि इस साल 2022 में होने वाला फुटबॉल वर्ल्डकप (FIFA World Cup Qatar 2022) उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस वर्ल्डकप के बाद वह कभी भी संन्यास ले सकते हैं। बता दें कि इसके बाद अगला वर्ल्डकप चार साल बाद होगा। इसलिए उन्होंने कन्फर्म किया है कि ये उनका आखिरी वर्ल्डकप होगा। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

एक इंटरव्यू में उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उनका ये आखिरी वर्ल्डकप है तो इसके जवाब में उन्होंने हां में सहमति भरी। उन्होंने कहा कि हां ये मेरा बिलकुल आखिरी वर्ल्डकप है। गौरतलब है कि अगला वर्ल्डकप 2026 में होगा उस दौरान उनकी उम्र 39 साल की होगी। इसलिए उन्होंने इसे अपना आखिरी वर्ल्डकप बताया फिलहाल वो 35 साल के हैं। उन्होंने कहा कि मैं शारीरिक तौर पर बेहतर महसूस कर रहा हूं मुझे उम्मीद है कि वर्ल्डकप से पहले भी मेरा सीजन अच्छा होगा। लेकिन ये नहीं हो पाया था, मैं चोट के बाद वापसी करते हुए बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं बस इस वर्ल्डकप के बचे हुए दिनों को गिन रहा हूं और मैं इसके लिए नर्वस भी हूं।

Lionel Messi Retirement: मेसी ने आगे कहा कि ये आखिरी वर्ल्डकप है ऐसे में वो चाहते हैं कि सबकुछ बढ़िया रहे। उन्हें वर्ल्डकप का इंतजार है लेकिन वो इसके लिए काफी नर्वस भी हैं। मेसी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं और वो फुटबॉल के बादशाह कहे जाते हैं। फिलहाल उनकी गिनती ऑल टाइम ग्रेट फुटबॉलर्स में होती है और उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 90 गोल दागे हैं। जबकि इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में वो तीसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने का रिकॉर्ड पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है। इसके साथ ही बर्सिलोना क्लब के लिए मेसी ने कुल 474 गोल किए। फिलहाल अभी वो पेरिस सेंट जर्मन क्लब का हिस्सा हैं और उसके लिए उन्होंने 11 गोल किए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick