Football
FIFA Lifts AIFF Ban: फीफा ने भारत पर निलंबन हटाया, भारत में ही होगा विमेंस वर्ल्डकप

FIFA Lifts AIFF Ban: फीफा ने भारत पर निलंबन हटाया, भारत में ही होगा विमेंस वर्ल्डकप

FIFA Lifts AIFF Ban: फीफा ने भारत पर निलंबन हटाया, भारत में ही होगा विमेंस वर्ल्डकप
FIFA Lifts AIFF Ban, FIFA Latest News: भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football) और प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। फीफा ने आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर लगाया अपना प्रतिबंध हटा लिया है। अब साफ़ हो गया है कि इस साल होने वाला अंडर17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप (U17 Women’s World Cup 2022) तय शेड्यूल के […]

FIFA Lifts AIFF Ban, FIFA Latest News: भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football) और प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। फीफा ने आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर लगाया अपना प्रतिबंध हटा लिया है। अब साफ़ हो गया है कि इस साल होने वाला अंडर17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप (U17 Women’s World Cup 2022) तय शेड्यूल के अनुसार भारत में ही होगा।

U17 Women’s World Cup 2022 : भारत में ही होगा विमेंस वर्ल्डकप

फीफा के निलंबन के बाद आगामी अंडर17 विमेंस वर्ल्डकप की मेजबानी भारत से छीनने जा रही थी लेकिन अब निलंबन हटने के बाद तय हो गया है कि भारत ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। विमेंस वर्ल्डकप 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।

FIFA Lifts AIFF Ban, FIFA Latest News: क्यों लगा था बैन

फीफा ने निलंबन लगाते हुए बयान जारी कहा था – फीफा परिषद के ब्यूरो ने सर्वसम्मति से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

बयान में कहा गया था- निलंबन तभी हटेगा जब एआईएफएफ कार्यकारी समिति की जगह प्रशासकों की समिति के गठन का फैसला वापिस लिया जायेगा और एआईएफएफ प्रशासन को महासंघ के रोजमर्रा के काम का पूरा नियंत्रण दिया जाएगा।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट, केंद्र सरकार भी तुरंत कार्यवाई कर रही थी। सभी चाहते थे कि जल्द से जल्द भारत पर लगे प्रतिबंद हटे और भारत से वर्ल्डकप की मेजबानी ना छिने। शुक्रवार 26 अगस्त को ये अच्छी खबर आई। फीफा ने बयान जारी कर आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर लगे निलंबन को हटाकर भारतीय फुटबॉल फैन को अच्छी खबर सुनाई।

खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick