Cricket
कौन है जेक फ्रेजर-मैकगर्क? जिन्होंने LSG vs DC मैच में जड़ा तूफानी अर्धशतक

कौन है जेक फ्रेजर-मैकगर्क? जिन्होंने LSG vs DC मैच में जड़ा तूफानी अर्धशतक

कौन है जेक फ्रेजर-मैकगर्क? जिन्होंने LSG vs DC मैच में जड़ा तूफानी अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में अर्धशतक जड़ा।

LSG vs DC IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) ने शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उनके बल्ले से 35 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी निकली। जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल रहे।

खतरनाक बल्लेबाज हैं फ्रेजर-मैकगर्क

कैपिटल्स के रन-चेज के 14वें ओवर में फ्रेजर-मैकगर्क ने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दिलचस्प बात यह है कि लीग में 22 वर्षीय खिलाड़ी के पहले दो स्कोरिंग शॉट छक्के थे – पहला यश ठाकुर की गेंद पर पुल और दूसरा अरशद खान की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर हॉक।

फ्रेजर-मैकगर्क, जिनके पास एक दिवसीय मैच में 29 गेंदों पर सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड है, को नवीन-उल-हक ने 35 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट कर दिया।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या चोटिल? न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

कौन है जेक फ्रेजर-मैकगर्क?

जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने लिस्ट ए क्रिकेट में महज 29 गेंदों पर शतक जड़ा था। सबसे कम गेंदों पर शतक जड़कर जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने ये कारनामा साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ करके दिखाया था। इस मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली थी।

Editors pick