Cricket
The Ashes 2021: Jos Butler, Bairstow सहित कई इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना, जानिए फ्लाइट में क्या हुआ

The Ashes 2021: Jos Butler, Bairstow सहित कई इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना, जानिए फ्लाइट में क्या हुआ

The Ashes 2021: Jos Butler, Bairstow सहित कई इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना, जानिए फ्लाइट में क्या हुआ
The Ashes 2021, Johny Bairstow, Jos Butler, Chris Woakes, AUS vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो, जॉस बटलर और क्रिस वोक्स सोमवार को एशेज में शामिल होने के लिए दुबई से क्वींसलैंड के रवाना हुए हैं। ये सफर शायद इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए काफी यादगार और काफी कठिन भी रहा होगा। फ्लाइट में कोई […]

The Ashes 2021, Johny Bairstow, Jos Butler, Chris Woakes, AUS vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो, जॉस बटलर और क्रिस वोक्स सोमवार को एशेज में शामिल होने के लिए दुबई से क्वींसलैंड के रवाना हुए हैं। ये सफर शायद इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए काफी यादगार और काफी कठिन भी रहा होगा। फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं थी, बल्कि फ्लाइट में मौजूद सह-यात्रियों के कारण उन्हें काफी कठिन सफर का सामना करना पड़ा है।

 

 

The Ashes 2021, Johny Bairstow, Jos Butler, Chris Woakes, AUS vs ENG: दरअसल, इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व विजेता टीम के साथ चार्टर्ड फ्लाइट शेयर कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्य फ्लाइट के दौरान काफी जश्न मनाते हुए नजर आए, जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ी कुछ ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आए।

 

Australia vs England, The Ashes 2021, Johny Bairstow: फ्लाइट के उड़ने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन और टीम के सदस्य मार्क वुड ने बताया था कि ये सफर इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए कठिन होने वाली है। आर्थटन ने कहा, ”कुछ खिलाड़ी इसको देखकर मजा नहीं ले पाएंगे और वह एशेज खेलने वाले इंग्लिश खिलाड़ी होंगे। यह काफी दिलचस्प प्लेन जर्नी होगी।”

 

मार्क वुड ने कहा, ”ये काफी कठिन होने वाला है। आप उनसे नजरें मिलाकर बधाई दे सकते हैं। लेकिन जब आप एशेज के लिए जा रहे हैं तो आप चाहते हैं कि आप विश्वास से भरे हों और वहां पर आपको सामने ट्रॉफी घुमाई जा रही होगी।”

 

Australia vs England, The Ashes 2021, Johny Bairstow: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को एक ही फ्लाइट कोविड-19 प्रोटोकाल के कारण शेयर करनी पड़ी। अगर कोई टीम सेमीफाइनल से पहले टूर्नामेंट से बाहर हुई होती तो दोनों टीमें अलग-अलग फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होती।

 

एशेज 2021 शेड्यूल – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाइव

टूर मैच

23-25 नवंबर: इंग्लैंड बनाम इंग्लैंड लायंस, ब्रिस्बेन

30 नवंबर – 3 दिसंबर: इंग्लैंड बनाम इंग्लैंड लायंस, ब्रिस्बेन

दिसंबर 1-3: ऑस्ट्रेलियाई इंट्रा-स्क्वाड मैच, ब्रिस्बेन

दिसंबर 9-12: ऑस्ट्रेलिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस, ब्रिस्बेन

टेस्ट

पहला टेस्ट: दिसंबर 8-12, गाबा

दूसरा टेस्ट: दिसंबर 16-20, एडिलेड ओवल

तीसरा टेस्ट: दिसंबर 26-30, एमसीजी

चौथा टेस्ट: 5-9 जनवरी, एससीजी

पांचवां टेस्ट: 14-18 जनवरी, पर्थ स्टेडियम

Editors pick