Cricket
WTC Final 2023 के लिए टीम इंडिया में एमएस धोनी को करनी चाहिए विकेटकीपिंग? रवि शास्त्री ने दिया ये जवाब  

आईपीएल (IPL) 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 7 जून को इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2023) मैच खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। इस टीम में एक […]

आईपीएल (IPL) 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 7 जून को इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2023) मैच खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। इस टीम में एक बार फिर केएल राहुल और केएस भरत को मौका दिया गया है। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है कि टीम इंडिया की तरफ से विकेटकीपर के तौर पर किसे मौका मिलना चाहिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया में एमएस धोनी की वापसी की जानी चाहिए। इसी बहस के बीच भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सवाल किया गया। जिसे लेकर शास्त्री ने शानदार जवाब दिया है।

बता दें कि, पूर्व कोच ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर धोनी को लेकर वर्ल्ड टेसस्ट चैंपियनशिप में मार्गदर्शन वाले सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ‘बिल्कुल हां’। उसने कई युवा विकेटकीपरों को दिखाया है कि किसी तरह से कीपिंग की जाए खासतौर पर आईपीएल के जरिए। उन्होंने आगे कहा कि वो कभी भी रिकॉर्ड या स्टैट्स के लिए नहीं खेलता है। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने का मन बना लिया था तो कोई भी उनके फैसले को बदल नहीं सका था।

WTC Final 2023 के लिए टीम इंडिया में एमएस धोनी को करनी चाहिए विकेटकीपिंग? रवि शास्त्री ने दिया ये जवाब  
WTC Final 2023 के लिए टीम इंडिया में एमएस धोनी को करनी चाहिए विकेटकीपिंग? रवि शास्त्री ने दिया ये जवाब

शास्त्री ने आगे कहा, एक बार जब धोनी अपना मन बना लेता है तो उसे कोई नहीं रोक सकता है। वो एक से डेढ़ साल आसानी से टेस्ट क्रिकेट खेल सकता था। वो 100 टेस्ट खेलकर भीड़ के सामने क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह सकता था। पर वो ऐसा नहीं चाहता था। उसने अपने अंदाज में अचानक हाथ खड़े कर लिए और संन्यास लिया।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी भी रहे। जिन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जबकि साल 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। फिलहाल वो अभी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि, ये आईपीएल 2023 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

क्रिकेट समाचार और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick