Cricket
‘WC के लिए चयनकर्ताओं को शिवम् दुबे पर रखनी चाहिए नजर’, इरफ़ान पठान ने यूं की तारीफ़

‘WC के लिए चयनकर्ताओं को शिवम् दुबे पर रखनी चाहिए नजर’, इरफ़ान पठान ने यूं की तारीफ़

Shivam Dube
SRH vs CSK IPL 2024: Shivam Dube ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 2 चौके जड़ें।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे शिवम् दुबे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शानदार पारी खेली, वह अपने अर्धशतक से चूक गए। इस पारी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने उनकी तारीफ़ करते हुए कहा कि वह स्पिन गेंदबाजी पर बड़े शॉट्स खेलने के मामले में किसी भी भारतीय बल्लेबाज से आगे हैं।

शिवम् दुबे ने चौथे नंबर पर आकर 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके जड़े। इसके आलावा सीएसके के अन्य बल्लेबाजों द्वारा सिर्फ 2 छक्के आए। इरफ़ान पठान ने दुबे की तारीफ़ की और कहा कि चयनकर्ताओं को आगामी वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड चुनते हुए उन्हें भी ध्यान में रखना चाहिए।

इरफ़ान पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जहां तक स्पिन हिटिंग क्षमता का सवाल है तो इस समय शिवम दुबे भारतीय क्रिकेट में किसी से भी आगे हैं! वर्ल्ड कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं को उन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।”

शिवम् दुबे इन आईपीएल

शिवम् दुबे ने आईपीएल 2024 में 4 मैचों में 148 रन बनाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 51 रन का है। उनका स्ट्राइक रेट 160 से अधिक का है। अभी तक उन्होंने आईपीएल 2024 में 10 छक्के और 9 चौके जड़े हैं।

यह भी देखेंSRH से ज्यादा MS Dhoni के फैन पहुंचे हैदराबाद, पूरा स्टेडियम हुए ‘येलो’

आईपीएल में शिवम् दुबे ने कुल 55 मैच में 1254 रन बनाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन का है।

Editors pick