आईपीएल बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, इस सीजन तो 250 का स्कोर भी मामूली सा लग रहा है। पॉवरप्ले में 100 रन बन रहे हैं तो ऐसे में गेंदबाजों के लिए कई चुनौतियां हैं। इस स्थिति में भी कई गेंदबाज बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा दे रहे हैं। यहां हम आपको उन 5 गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डाली है।
आईपीएल फाइनल समेत टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। 51 मैच खेले जा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में टॉप पर है, मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लेकिन फिर भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाज मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है। चलिए टॉप 5 गेंदबाजों के आंकड़े जाते हैं, जिन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा डॉट गेंद डाली हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाला गेंदबाज कौन है ?
अभी आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाज मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह है।
Most dot balls in IPL 2024
नंबर | प्लेयर | टीम | मैच | डॉट गेंद | विकेट्स |
1 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई इंडियंस | 11 | 130 | 17 |
2 | खलील अहमद | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 105 | 12 |
3 | ट्रेंट बोल्ट | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 95 | 10 |
4 | कागिसो रबाडा | पंजाब किंग्स | 10 | 94 | 11 |
5 | सुनील नारायण | कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 93 | 13 |
Most Maidens Overs IPL 2024
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स खलील अहमद हैं, उन्होंने 11 मैचों के बाद 2 ओवर मेडन डाले हैं। उनके आलावा कोई अन्य गेंदबाज आईपीएल 2024 में अभी तक 2 मेडन ओवर नहीं डाल सका है।
आईपीएल 2024 में अभी पर्पल कैप किसके पास है?
आईपीएल मैच नंबर 51 के बाद पर्पल कैप मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, उन्होंने 11 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। उनका इकॉनमी 6.25 का है।