MI vs CSK Pitch Report: रविवार को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले में शाम साढ़े 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेंगी। चलिए जानते हैं मुंबई की इस पिच पर गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसे मिलेगी सबसे ज्यादा मदद।
Wankhede Stadium Pitch Report
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाती है क्योंकि यहां पर खूब चौके-छक्के लगते हैं। शुरुआत में इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को स्विंग और गति मिलती है, लेकिन गेंद पुराना होने के बाद आसानी से बल्ले पर आती है और इसलिए यहां पर खूब रन बनते हैं। इस मैदान पर अधिकतर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमरा , गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड, क्वेना मफाका
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी, अरवेल्ली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोइन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, निशांत सिंधु, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महीश थीक्षाना, समीर रिज़वी