Cricket
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने लिया बड़ा फैसला, अभी नहीं जाएंगे घर, पहले पूरा करेंगे ये काम

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने लिया बड़ा फैसला, अभी नहीं जाएंगे घर, पहले पूरा करेंगे ये काम

महेंद्र सिंह धोनी ने लिया बड़ा फैसला, अभी नहीं जाएंगे घर, पहले पूरा करेंगे ये काम
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने लिया बड़ा फैसला, अभी नहीं जाएंगे अपने घर, पहले पूरा करेंगे ये काम- कोरोना के कारण आईपीएल 2021 सस्पेंड हो गया है। इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने- अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत बड़ा फैसला लिया […]

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने लिया बड़ा फैसला, अभी नहीं जाएंगे अपने घर, पहले पूरा करेंगे ये काम- कोरोना के कारण आईपीएल 2021 सस्पेंड हो गया है। इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने- अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। जिसे सुनकर आपको उन पर गर्व होगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के सभी खिलाड़ियों से कहा है कि वह सभी खिलाड़ियों को उनके घर छोड़ने के बाद ही रांची के लिए रवाना होंगे। इसमें फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो जैसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  IPL 2021 Suspended: ACA की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सलाह, इस वक्त जांच-परख कर विदेशी लीग से करें करार

सीएसके के एक सदस्य ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह कल आखिरी उड़ान भरेंगे जब सभी अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे।सीएसके ने दिल्ली से राजकोट और मुंबई में खिलाड़ियों को स्थानांतरित करने के लिए 10-सीटर चार्टर्ड उड़ान का आयोजन किया। एक अन्य चार्टर प्लेन में चेन्नई और बैंगलोर के खिलाड़ियों को भेज दिया गया।

धोनी गुरुवार को रांची रवाना होने वाले हैं

कई खिलाड़ियों ने अपने होम टाउन ​​दिल्ली से पंजाब और अहमदाबाद से मुंबई तक पहुंचने के लिए कैब सेवा का विकल्प चुना।बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घर पर 3 दिवसीय क्वारंटाइन से गुजरने के लिए कहा है जिसके बाद RT-PCR टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

जिससे यह पता चल सके कि और भी खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आए या नहीं। क्योंकि इस समय कई खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर्स कोरोना संक्रमित हैं। जिसकी वजह से आईपीएल को स्थगित करना पड़ा। वहीं अगर कई और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए तो बीसीसीआई के लिए यह काफी परेशानी की बात हो सकती है।

इस सीजन खेले गए मैचों में धोनी का बल्ला कुछ खास नहीं चल पाया था। इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से पूरा आईपीएल ही सस्पेंड हो गया।

Editors pick