Cricket
कौन है हार्विक देसाई, जो मुंबई इंडियंस स्क्वॉड में हुए शामिल, देखें आंकड़े

कौन है हार्विक देसाई, जो मुंबई इंडियंस स्क्वॉड में हुए शामिल, देखें आंकड़े

Harvik Desai
Harvik Desai को Mumbai Indians ने रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया। यहां हार्विक के टी20 रिकार्ड्स कैसे हैं, के बारे में जानकारी दी गई है।

IPL 2024 के बीच मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वॉड में हार्विक देसाई को शामिल किया है, वह विकेट कीपर विष्णु विनोद की जगह रिप्लेसमेंट बनकर आए हैं। 24 साल के हार्विक देसाई अंडर 19 भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने 2018 में वर्ल्ड कप जीता था। चलिए जानते हैं हार्विक देसाई के आंकड़े कैसे हैं, टी20 में उनके रिकॉर्ड कैसे हैं।

आपको बता दें कि हार्विक देसाई डोमेस्टिक क्रिकेट में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1999 को सौराष्ट्र के भावनगर में हुआ था। उनका मुख्य रोल विकेट कीपर बल्लेबाज का है, वह सीधे हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।

Harvik Desai के नाम तीनों फॉर्मेट में शतक

हार्विक देसाई के नाम क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक है, उनका फर्स्ट क्लास में 116 सर्वाधिक स्कोर है। लिस्ट A में 102 और टी20 में सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 104 रन का है।

हार्विक देसाई ने 46 फर्स्ट क्लास मैचों में खेली 80 पारियों में 2658 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 16 अर्धशतकीय पारियां हैं।

लिस्ट A के 40 मैचों की 40 पारियों में हार्विक देसाई ने 1341 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 76 से अधिक का है और इसमें उन्होंने 4 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं।

Harvik Desai T20 Stats

हार्विक देसाई ने 27 टी20 मैचों में खेली 27 पारियों में कुल 691 रन बनाए हैं। उनका इस फॉर्मेट में एक शतक है, जो नाबाद 104 रन का है। इसके आलावा उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं। टी20 में हार्विक देसाई का स्ट्राइक रेट 137.17 का है, इसमें उन्होंने 90 चौके और 22 छक्के जड़े हैं।

यह भी देखेंIPL Points Table 2024: आईपीएल आज के मैच से पहले अंक तालिका में सभी 10 की स्थिति, यहां देखें

Harvik Desai IPL 2024

हार्विक देसाई मुंबई इंडियंस में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए हैं। वह इससे पहले आईपीएल में किसी भी टीम के लिए नहीं खेले हैं और ना ही स्क्वॉड में शामिल रहे हैं। मुंबई इंडियंस हार्विक देसाई के लिए पहली आईपीएल टीम है।

Editors pick