Cricket
71.5 करोड़ बाद देखा गया MI vs CSK मैच, वॉच-टाइम हुआ 933 करोड़ मिनट, देखें डिटेल

71.5 करोड़ बाद देखा गया MI vs CSK मैच, वॉच-टाइम हुआ 933 करोड़ मिनट, देखें डिटेल

MI vs CSK मैच को 71.5 करोड़ बाद देखा गया, वाच टाइम हुआ 933 करोड़ मिनट, देखें डिटेल
IPL 2024 सीज़न को 4K क्वालिटी में 12 भाषाओं में देख सकते हैं। इस बार पहली बार हो रहा है जब आईपीएल की कमेंटरी हरियाणवी भाषा में भी हो रही है.

14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच को जियो सिनेमा ने पर 71.5 करोड़ से अधिक बार देखा था। वानखेड़े में हुए इस मैच में धोनी ने 3 लगातार छक्के मारे थे, वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे जिन्होंने आईपीएल में अपनी पहली 3 गेंदों में 3 छक्के जड़े। टाटा IPL के आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 933 करोड़ मिनट का वॉच टाइम और 13 करोड़ दर्शक जुटाए, जिससे टाटा आईपीएल 2023 फाइनल की पहुंच बेहतर हो गई।

IPL 2024 जब शुरू हुआ था तब जियो सिनेमा की व्यूज 59 करोड़ से अधिक थी। पहले दिन 660 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम हुआ था। ये आंकड़े IPL 2024 में हुए 29 मैचों के बाद का है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 38.3 करोड़ दर्शकों द्वारा 1200 करोड़ से अधिक बार देखा गया और 14,800 करोड़ मिनट का वॉच टाइम देखा गया, जो पिछले IPL की तुलना (समान अवधि) में दर्शकों की संख्या में 42 प्रतिशत की वृद्धि है। कनेक्टेड टीवी (सीटीवी) पर प्रति मैच प्रति दर्शक बिताया गया समय 80 मिनट से अधिक हो गया है।

यह भी देखेंधोनी को लंगड़ाते देख सुरेश रैना ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

जियो सिनेमा पर होती है IPL की लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2024 सीज़न को 4K क्वालिटी में 12 भाषाओं में देख सकते हैं। इस बार पहली बार हो रहा है जब आईपीएल की कमेंटरी हरियाणवी भाषा में भी हो रही है, इसमें वीरेंद्र सहवाग भी शामिल रहते हैं। मल्टी-कैम विकल्पों के साथ, इस बार हीरो कैम भी शामिल है। हीरो कैम में आप अपने कप्तान या बड़े प्लेयर को लगातार देख सकते हो, वो कैमरा उसी पर रहता है।

Editors pick