पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए 262 रनों के लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हासिल किया और 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ये ना सिर्फ आईपीएल बल्कि अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का भी सबसे अधिक रन चेस है। पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेली, ये उनके आईपीएल का दूसरा शतक है।
आईपीएल में सबसे अधिक सफल रन चेस
पंजाब किंग्स ने 262 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की, जो आईपीएल और टी20 क्रिकेट का सबसे अधिक रन चेस है। इससे पहले आईपीएल में सबसे अधिक सफल रन चेस 226 का था, जो राजस्थान रॉयल्स ने हासिल किया था।
पंजाब किंग्स के लिए सिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की, 262 का टारगेट था तो तेजी शुरुआत की दरकार थी। बेयरस्टो ने सिमरन सिंह ने पॉवरप्ले में 93 रन बनाए, अंतिम गेंद पर सिमरन सिंह आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंदों में 54 रन बनाए। इसके बाद रिली रोसो ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए। फिर जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह ने मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया।
यह भी देखें– KKR vs PBKS में बना रिकॉर्ड, एक मैच में लगे आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा छक्के
बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 108 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 9 छक्के जड़े। शशांक सिंह ने 28 गेंदों में 68 रन बनाए, उन्होंने 8 छक्के लगाए।