Cricket
KKR vs PBKS Highlights: 262 के बड़े लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हासिल किया, जाने कैसी रही पंजाब किंग्स की जीत

KKR vs PBKS Highlights: 262 के बड़े लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हासिल किया, जाने कैसी रही पंजाब किंग्स की जीत

PBKS vs KKR मैच में जीत के बाद पंजाब के इस खिलाड़ी ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, ये रही वजह
KKR vs PBKS Highlights: शुक्रवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेली।

आईपीएल के मैच नंबर 42 में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के सामने 262 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। केकेआर के लिए सुनील नारायण (71) और फिल साल्ट (75) ने विस्फोटक पारी खेली। जवाब में पंजाब के लिए सिमरन सिंह (54) और जॉनी बेयरस्टो (108) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। अंत में शशांक सिंह ने 28 गेंदों में 68 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 8 गेंद शेष रहते हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

प्लेयर ऑफ़ द मैच बने जॉनी बेयरस्टो, उन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 108 रनों की पारी खेली।

PBKS Highlights- 262/2 (18.4 Over)

शशांक सिंह- 68*
जॉनी बेयरस्टो- 108*

पंजाब किंग्स 8 विकेट से जीती, उसने 262 के लक्ष्य को 8 गेंद रहते हासिल किया।

18.4: शशांक सिंह ने एक रन लेकर टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया।

18वें ओवर में आए 25 रन

हर्षित राणा के इस ओवर में कुल 25 रन आए, महंगा ओवर और पंजाब किंग्स की जीत कन्फर्म हुई। 2 छक्के शशांक सिंह ने मारे और 1 छक्का जॉनी बेयरस्टो ने मारा।

शशांक सिंह का अर्धशतक

17.3 ओवर – शशांक सिंह ने हर्षित राणा के इस ओवर में छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और अब पंजाब किंग्स के लिए जीत करीब आ गई है।

17वें ओवर में कुल 18 रन आए हैं। शशांक सिंह ने दुष्मंता चमीरा के इस ओवर में 3 छक्के मारे। शाशक सिंह अपने अर्धशतक से 7 रन दूर रह गए हैं। पंजाब किंग्स जीत के करीब पहुंच गई है।

जॉनी बेयरस्ट ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये उनका आईपीएल में दूसरा शतक है।

15 ओवरों के बाद PBKS का स्कोर 201/2 है। जॉनी बेयरस्टो अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। यहाँ स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया है। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 30 गेंदों में 61 रन चाहिए।

2nd Wicket: रिली रोसो (26)

12.3 ओवर- सुनील नारायण की गेंद पर रिली रोसो आउट हुए, उन्होंने 16 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली।

12वें ओवर में 24 रन आए – जॉनी बेयरस्टो ने आंद्रे रसेल के इस ओवर में 2 लगातार छक्के मारे, इससे पहले एक छक्का रिली रोसो ने भी मारा था। इस ओवर के बाद PBKS Score- 173/1 है।

जॉनी बेयरस्टो का अर्धशतक

8.5 ओवर – जॉनी बेयरस्टो ने इस गेंद पर चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बेयरस्टो ने 23 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया है। इस समय PBKS Score – 119/1

KKR Highlights- 261/6 (20 Over)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के सामने 262 का लक्ष्य रखा है।

6th Wicket – हर्षल पटेल की गेंद पर वेंकटेश अय्यर रन आउट हुए, ये पारी की आखिरी गेंद थी। अय्यर ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए।

5th WICKET: 19.2 ओवर- हर्षल पटेल द्वारा डाले जा रहे आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह 5 रन बनाकर कैच आउट। रिंकू ने 4 गेंदों में 5 रन बनाए।

4th WICKET: अर्शदीप सिंह ने श्रेयस अय्यर को आउट किया, अय्यर ने 10 गेंदों में 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

18वें ओवर में आए 24 रन

सैम कुर्रन के इस ओवर में श्रेयस अय्यर ने जमकर धुनाई की। उन्होंने तीसरी गेंदपर छक्का, चौथी गेंद पर चौका और अंतिम 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़े। इस ओवर में कुल 24 रन आए।

WICKET: आंद्रे रसेल (24)- रसेल ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए, उन्हें हर्षल पटेल ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया।

WICKET- सुनील नरेन् (71)

राहुल चाहर की गेंद पर कैच आउट हुए सुनील नरेन्। छोटी लेंथ की गुगली गेंद पर सुनील ने बैकफुट से लॉन्ग ऑन में खेला लेकिन वहां खड़े जॉनी बेयरस्टो के हाथों में गई गेंद। उन्होंने 32 गेंदों में 71 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े।

फिल साल्ट ने पूरा किया अर्धशतक

8.4 ओवर- राहुल चाहर की गेंद पर चौका मारकर फिल साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर उन्होंने सुनील नारायण के साथ केकेआर को शानदार शुरुआत दिलाई।

सुनील नारायण ने 23 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

7.3 ओवर: सुनील नारायण ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। खतरनाक अंदाज में पारी की शुरुआत की है।

पॉवरप्ले में KKR – 76/0

पॉवरप्ले में केकेआर की शानदार शुरुआत हुई है, कोई विकेट नहीं गिरा है और दोनों ने मिलकर 6 ओवरों में 76 रन बना दिए हैं। सुनील नारायण ने 15 गेंदों में 38 और फिल साल्ट ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए हैं।

7:30 pm: मैच शुरू हुआ। सुनील नरेन् और फिल साल्ट पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11

फिल साल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण सी, हर्षित राणा।

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11

सैम कुरेन, जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

मिचेल स्टार्क चोट के कारण बाहर

7:05 – तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आज प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर ने बताया कि उन्हें पिछले मैच में उंगली में चोट लगी थी, उन्हें कट लगा था इसलिए वह आज नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह दुष्मंता चमीरा खेल रहे हैं।

टॉस अपडेट- पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी चुनी।

6:58 pm- केकेआर के सह-मालिक शाहरुख़ खान मैच से कुछ समय पहले कोलकाता पहुंचे थे। अभी वह ईडन गार्डन पहुंच गए हैं।

6:55 pm IST- कोलकाता नाइट राइडर्स आज जीतती है तो वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए खुद को और करीब ले जाएगी और पंजाब किंग्स के लिए रास्ते और कम हो जाएंगे। पंजाब के कप्तान शिखर धवन पिछले कुछ मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं, उनकी जगह सैम कुर्रन कप्तानी कर रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 मैचों में 5 जीते हैं और 10 अंकों के साथ वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। हालांकि उसके लिए रास्ते आसान हैं लेकिन अभी भी वह प्लेऑफ में पहुंची नहीं है। आज अगर केकेआर जीतती है तो वह खुद को प्लेऑफ में पहुँचने के और करीब ले जाएगी।

पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है, टीम 8 में से 2 जीत के साथ अंक तालिका में नौवें नंबर पर हैं। और अगर आज पंजाब किंग्स केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज नहीं करती है तो उसके लिए मुश्किल बढ़ जाएंगी और प्लेऑफ में पहुंचना उसके लिए लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, अल्लाह गजनफर, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन (उपकप्तान), कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विदवथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

Editors pick