Cricket
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा ऑक्शन की तैयारी शुरू की, महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे चेन्नई– Follow Live Updates

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा ऑक्शन की तैयारी शुरू की, महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे चेन्नई– Follow Live Updates

IPL 2022: Chennai Super Kings ने मेगा ऑक्शन की तैयारी शुरू की, महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे चेन्नई– Follow Live Updates CSK IPL 2022 MS Dhoni
Chennai Super Kings, CSK IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए फरवरी में मेगा ऑक्शन होना है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का यह (IPL 2022 Auction) आखिरी हो सकता है। धोनी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। आईपीएल 2022 की नीलामी में […]

Chennai Super Kings, CSK IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए फरवरी में मेगा ऑक्शन होना है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का यह (IPL 2022 Auction) आखिरी हो सकता है। धोनी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। आईपीएल 2022 की नीलामी में तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है, ऐसे में धोनी अगले सीजन की तैयारी शुरू करने के लिए पहले ही चेन्नई पहुंच चुके हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022, IPL 2022 Auction, MS Dhoni: एमएस धोनी 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए बेंगलुरु जाने से पहले चेन्नई में हैं। इस दौरान वह मेगा ऑक्शन के लिए रणनीति तैयार करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि मेगा ऑक्शन के दौरान वहां पर धोनी भी मौजूद रहे सकते हैं।

Chennai Super Kings, CSK IPL 2022: एक करीबी सूत्र ने InsideSport.IN को बताया कि धोनी चेन्नई आए हैं। वह यहां पर मेगा ऑक्शन की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। सूत्र ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मेगा ऑक्शन में भी मौजूद रह सकते हैं। हालांकि यह निर्णय धोनी खुद ही करेंगे कि वह नीलामी में शामिल हो रहे हैं या नहीं।

IPL 2022, IPL 2022 Auction, MS Dhoni: उम्मीद की जा रही है कि 2022 धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। हालांकि कोरोना के चलते कुछ ही मैदानों पर लीग के सभी मैच खेले जा सकते हैं। ऐसे में चेन्नई अपने कप्तान की मेजबानी से चूक सकता है। मेगा ऑक्शन से पहले इस बात की भी चर्चा है कि धोनी जडेजा को सीएसके की कप्तानी सौंप सकते हैं।

कप्तानी छोड़ने का फैसला धोनी का

एक करीबी सूत्र ने InsideSport.IN को बताया कि, इस संबंध में अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। हम सही समय आने पर इसका फैसला करेंगे। धोनी हमारे कप्तान हैं। वह चेन्नई के पहले खिलाड़ी हैं। जब भी वह कप्तानी छोड़ने का फैसला करेंगे यह उनका फैसला होगा। इस समय हम मेगा ऑक्शन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

चार खिलाड़ियों को किया रीटेन
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए 4 खिलाड़ियों को रीटने किया है। सीएसके ने रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपए, महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़, मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick