Cricket
DC vs MI मैच से पहले सोमनाथ मंदिर पहुंचे Hardik Pandya, भगवान शिव का किया दुग्धाभिषेक-WATCH

DC vs MI मैच से पहले सोमनाथ मंदिर पहुंचे Hardik Pandya, भगवान शिव का किया दुग्धाभिषेक-WATCH

DC vs MI मैच से पहले सोमनाथ मंदिर पहुंचे Hardik Pandya, भगवान शिव का किया दुग्धाभिषेक
Hardik Pandya IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अभी तक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को निराशा हाथ लगी है।

Hardik Pandya IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अभी तक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को निराशा हाथ लगी है। टीम ने लीग में अभी तक तीन मैच खेले हैं और इन तीनों ही मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच आईपीएल में अपने चौथे मुकाबले से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सोमनाथ मंदिर का दौरा किया है।

यह भी पढ़ें: WATCH: पापुआ न्यू गिनी ने दिखी कोहली के प्रति दीवानगी, बच्चों ने कहा विराट हैं हमारे पसंदीदा क्रिकेटर

सोमनाथ मंदिर पहुंचे हार्दिक पंड्या

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक पांड्या सोमनाथ मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है की पांड्या सफ़ेद रंग के कपड़ पहने आरती भी कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस को पहली जीत का इंतजार

बताते चलें कि मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। इस टीम को पहली जीत का इंतजार है। अब तक हार्दिक पांड्या की टीम को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हराया।

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस 31 रनों से हारी। राजस्थान रॉयल्स ने तीसरे मैच में हार्दिक पांड्या की टीम को 6 विकेट से हराया। अब मुंबई इंडियंस रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Editors pick