WPL 2023 Opening Ceremony Highlights महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण आज से शुरू हो गया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (Mumbai Indians vs Gujarat Giants) के बीच मैच से पहले उद्घाटन समारोह हुआ। समारोह की शुरुआत कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की परफॉर्म से हुई। कियारा के बाद कृति सेनन (Kriti Sanon) की परफॉरमेंस हुई। दोनों महिला कलाकार के बाद एपी ढिल्लों आए।
कियारा, कृति सेनन और एपी ढिल्लों ने शानदार परफॉरमेंस दी। मंच का संचालन मंदिरा बेदी कर रही थी। स्टेज पर बीसीसीआई प्रेजिडेंट, वाईस प्रेजिडेंट समेत तमाम बीसीसीआई अधिकारियों की मौजूदगी में सभी टीम के कप्तानों ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
:
An energetic performance ahead of an energetic #TATAWPL!
Kriti Sanon lights up the DY Patil Stadium in Navi Mumbai 🔥🔥 pic.twitter.com/tcvQD8s0PV
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
The #TATAWPL kicks off in style! 🙌
Kiara Advani’s entertaining performance gets the crowd going! 👌👌 pic.twitter.com/cKfuGOCpEC
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
6:15 pm: उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। कलाकार ग्राउंड पर अपनी पोजीशन ले रहे हैं, तैयारी कर रहे हैं। इसी दौरान खिलाड़ियों के परिवार अपने अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।
Stage is Ready for Women’s Premier League Opening Ceremony #WPL2023 #Cricket #WomenPremierLeague #CricketTwitter #KiaraAdvani #KritiSanon #TATAWPL #Mumbai #MumbaiIndians #GujaratGiants pic.twitter.com/dGXMct3xFF
— Shivam शिवम (@shivamsport) March 4, 2023
5:00 pm IST: दर्शकों के लिए 4 बजे स्टेडियम के गेट खुल गए थे। फैंस अपनी अपनी सीटों पर बैठने लगे हैं। परफॉर्म करने वाले कलाकार भी स्टेडियम पहुंच गए हैं। बीसीसीआई आधिकारिक भी कुछ समय में स्टेडियम में पहुंच जाएंगे। 6 बजकर 15 मिनट पर कार्यक्रम शुरू होगा।
It all boils down to this! 👌 👌
It is almost time for the historic #TATAWPL 2023 ⏳
It is time for #GGvMI 👏 👏
GET READY FOR THE EXTRAVAGANZA TO UNFOLD! 🎉 🙌@GujaratGiants | @mipaltan pic.twitter.com/rYpcwVfx9O
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
My best wishes to all the players and teams participating in the @wplt20! Let an exciting era in Indian Women’s cricket begin! May the best team win 🙌 #WPL
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) March 4, 2023
ओपनिंग सेरेमनी शेड्यूल
ओपनिंग सेरेमनी का प्रोग्राम 6 बजे के बाद शुरू होगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम के गेट्स दर्शकों के लिए 4 बजे खुल जाएंगे। पहले ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत का समय साढ़े 5 बजे था, जिसे अब 45 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। अब 6 बजकर 15 मिनट पर ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। ओपनिंग मैच के समय में भी बदलाव हुआ है, अब मैच साढ़े 7 बजे की जगह 8 बजे से शुरू होगा।
6 कलाकार मिलकर जाएंगे एंथम सांग
ओपनिंग सेरेमनी में विमेंस प्रीमियर लीग का एंथम सांग भी जारी होगा। शंकर महादेवन, निति मोहन समेत 6 कलाकार मिलकर एंथम सांग को जाएंगे। अन्य कलाकार पिछले एक हफ्ते से यहां रिहर्सल कर रहे हैं। शुक्रवार को ओपनिंग सेरेमनी में होने वाली लाइटिंग की भी टेस्टिंग की गई।
Kiara Advani Rehearsal for Tomorrow ( WPL Opening Ceremony )#WPL2023 #wplopeningceremony #KiaraAdvani #KritiSanon #cricket #SmritiMandhana #ipl pic.twitter.com/0pv5sbA27r
— Shivam शिवम (@shivamsport) March 3, 2023
6 artists, 1 amazing song, and only 1 day to go!
Sing along to the anthem of the #TATAWPL tomorrow and be part of the biggest event in women’s T20 cricket, kyunki yeh toh bas shuruat hai! @JayShah #YehTohBasShuruatHai #TataWPL2023 #TataWPLAnthem #AnthemLaunch pic.twitter.com/SO0tbSB1Uy
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 3, 2023
बॉलीवुड अभिनेत्री कियार अडवाणी की हाल ही में शादी हुई है। वह महिला प्रीमियर लीग में अपनी परफॉरमेंस से ग्लैमर का तड़का लगाएगी, वह कई गानों पर परफॉर्म करेंगी। आयोजकों की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा हो गई है। उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन भी परफॉर्म करेंगी। इनके अलावा गायक एपी ढिल्लों भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। वह विमेंस प्रीमियर लीग का एंथम सांग जाएंगे।
WPL 2023 Opening Ceremony Live: 4 बजे होगी एंट्री, महिलाओं के लिए एंट्री फ्री
ओपनिंग सेरेमनी डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। 4 बजे स्टेडियम के गेट फैंस के लिए खुल जाएंगे, साढ़े 5 बजे से प्रोग्राम शुरू होगा। आपको बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग में महिलाओं की एंट्री बिलकुल मुफ्त होगी। टिकट होगी लेकिन उसके लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। हां महिलाओं को बुक माय शो पर जाकर अपनी सीट को रजिस्टर करना होगा। पुरुषों के लिए टिकट प्राइस 100 रूपये है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।