Cricket
IPL 2022 Mega Auction: ये हैं IPL 2022 ऑक्शन के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, देखें लिस्ट

IPL 2022 Mega Auction: ये हैं IPL 2022 ऑक्शन के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, देखें लिस्ट

IPL 2022 Mega Auction: ये हैं IPL 2022 ऑक्शन के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, youngest player IPL 2022 Noor Ahmad Dewald Brevis
IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) होगा। इसके लिए ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ गई है। कुल 590 खिलाड़ी ऑक्शन में मौजूद होंगे। इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और 220 खिलाड़ी विदेशी। इस लिस्ट […]

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) होगा। इसके लिए ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ गई है। कुल 590 खिलाड़ी ऑक्शन में मौजूद होंगे। इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और 220 खिलाड़ी विदेशी। इस लिस्ट में कई उम्रदराज तो कई युवा खिलाड़ियों (youngest player IPL 2022) को मौका दिया गया है। इस खबर में हम आपको मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

नूर अहमद (17 साल)
सिर्फ 17 साल के अफगानिस्तानी खिलाड़ी नूर अहमद आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रर्ड होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। यह युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी एक अच्छे गेंदबाज हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 4 विकेट, लिस्ट ए खेलों में 16 विकेट और टी 20 खेलों में 33 विकेट लिए हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस: दक्षिण अफ्रीका के 18 वर्षीय बल्लेबाज डेवाल्ड एक शानदार क्रिकेटर हैं। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में उनकी भागीदारी ने निश्चित रूप से टीमों का ध्यान आकर्षित किया है। ऐसे में कई फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें खरीदे जाने की संभावना है। वह पहले ही 8 मैचों में 49.00 की औसत से 392 रन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें: IPL Auction 2022: IPL मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले 5 उम्रदराज खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

समीर रिजवी

IPL 2022 Mega Auction: युवा भारतीय बल्लेबाज समीर रिजवी एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। अभी उनकी उम्र मात्र 18 साल है। उन्हें 5 लिस्ट ए खेलों में 77 रन बनाए हैं।

आकिब खान : 18 साल के आकिब का पिछले कुछ समय से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन रहा है। वह इन दिनों अंडर- 19 टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5, 5 लिस्ट ए खेल में 7 और 2 टी20 मुकाबलों में 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

इज़हरुलहुक़ नवीद: 18 वर्षीय अफगानी गेंदबाज नवीद एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। युवा स्पिनर ने 7 लिस्ट ए गेम खेले हैं जहां उन्होंने 8 विकेट लिए हैं और उनका औसत 31.12 है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick