Cricket
IPL 2021: CSK कप्तान MS Dhoni के ट्विटर पर लौट आया ब्लू टिक, जानिए कंपनी ने क्यों हटाया था?

IPL 2021: CSK कप्तान MS Dhoni के ट्विटर पर लौट आया ब्लू टिक, जानिए कंपनी ने क्यों हटाया था?

IPL 2021: CSK कप्तान MS Dhoni के ट्विटर पर लौट आया ब्लू टिक, जानिए कंपनी ने क्यों हटाया था?
IPL 2021: CSK कप्तान MS Dhoni के ट्विटर पर लौट आया ब्लू टिक, जानिए कंपनी ने क्यों हटाया था: शनिवार को तब हलचल मच गई जब महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट (MS Dhoni Twitter Blue Tick) गया। एमएस धोनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (MS Dhoni Twitter Account) में शनिवार को […]

IPL 2021: CSK कप्तान MS Dhoni के ट्विटर पर लौट आया ब्लू टिक, जानिए कंपनी ने क्यों हटाया था: शनिवार को तब हलचल मच गई जब महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट (MS Dhoni Twitter Blue Tick) गया। एमएस धोनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (MS Dhoni Twitter Account) में शनिवार को ब्लू टिक हट गया था। हालांकि कुछ घंटों में ट्विटर इंडिया ने धोनी के ट्विटर अकाउंट ब्लू टिक लगा दिया। आपको बता दें कि एमएस धोनी ने 8 जनवरी को लास्ट ट्वीट किया गया था। हालांकि पिछले साल से ही धोनी ने सोशल मीडिया से काफी दूरी बना ली थी। एमएस धोनी के ट्विटर अकाउंट से ये ब्लू टिक बैज हट जाने का कारण उनका सोशल मीडिया से दूरी बनाना था।

IPL 2021: 2009 में पहली बार ट्विटर पर आए थे एमएस धोनी !

एमएस धोनी ने अपना ट्विटर अकाउंट 2009 में बनाया था। हालांकि तब ट्विटर में ब्लू टिक नहीं होता था। दरअसल ये ब्लू टिक किसी पॉपुलर सेलिब्रिटी, पत्रकार, खिलाड़ी आदि के अकाउंट के सही होने की जानकारी देता है। एमएस धोनी शुरुआत में ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते थे, वह अपने विचारों, फोटो आदि को ट्वीट के माध्यम से शेयर करते थे। पिछले कुछ सालों में धोनी ने ट्विटर समेत इंस्टाग्राम और लगभग सभी सोशल मीडिया अकाउंट से दूरी बना ली।

IPL 2021: एमएस धोनी के ट्वीटर अकाउंट से क्यों हटा था ब्लू टिक ? 

हाल ही में ट्विटर ने अपनी पॉलिसी में कुछ बदलाव किए थे। इसके तहत उन अकाउंट के आगे से ब्लू टिक हटाने का फैसला किया गया, जो लंबे समय तक एक्टिव नहीं रहते। एमएस धोनी ने लास्ट ट्वीट 8 जनवरी, और उससे पिछले ट्वीट 10 सितंबर 2020 को किया था। इसी पॉलिसी के तहत एमएस धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया था! जो कुछ घंटों में वापस आ गया। आपको बता दें कि इससे पहले उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटाए गए थे, हालांकि बाद में फिर उनके नाम के आगे ब्लू टिक लगा दिया गया था।

यह भी पढ़ें – Lionel messi New Club 2021: बार्सिलोना से अलग हुए मेसी के सामने खड़े हैं ये नए क्लब, देखिए किसमें हो सकते हैं शामिल

Editors pick