Cricket
विनोद कांबली की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज हुई शिकायत

विनोद कांबली की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज हुई शिकायत

विनोद कांबली की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज हुई शिकायत
Vinod Kambli: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर (Indian Cricket Team) विनोद कांबली (Vinod Kambli) फिर से सवालों के घेरे में आ खड़े हुए हैं। दरअसल इस बार कांबली ने अपनी पत्नी (Vinod Kambli Wife) के साथ मारपीट की है। बता दें कि उनके उनकी पत्नी ने पुलिस में इस मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई […]

Vinod Kambli: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर (Indian Cricket Team) विनोद कांबली (Vinod Kambli) फिर से सवालों के घेरे में आ खड़े हुए हैं। दरअसल इस बार कांबली ने अपनी पत्नी (Vinod Kambli Wife) के साथ मारपीट की है। बता दें कि उनके उनकी पत्नी ने पुलिस में इस मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई (Vinod Kambli FIR) है। जिसमें कहा है कि उन्होंने शराब (Vinod Kambli Son) पीकर उन्हें गाली दी और मारा भी। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब कांबली को लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा है। इससे पहले भी वो विवादों में कई बार फंसे हैं। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

बांद्रा पुलिस के मुताबिक कांबली को लेकर IPC की धारा 324 और धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर अपनी पत्नी को कुकिंग पैन फेंककर मारने का आरोप है, जिसमें पत्नी के सर पर चोट आई है।

Vinod Kambli: नशे में कांबली ने अपनी पत्नी को मारा

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कांबली और उनकी पत्नी के बीच मारपीट रात 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई, जब कांबली नशे की हालत में अपने ब्रांद्रा वाले फ्लैट पर आए। नशे की हालत में कांबली ने अपनी पत्नी के साथ काफी गाली गलौच भी की। कांबली और उनकी पत्नी के बीच झगड़े का गवाह उनका 12 साल के बेटा बना, जो ये सब देख डर रहा था।

विनोद कांबली की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज हुई शिकायत

बता दें कि झगड़ा सिर्फ गाली-गलौच तक ही सीमित नहीं रहा, इसके बाद कांबली किचन में जाकर कुकिंग पैन उठा लाए और उसे अपनी पत्नी की ओर फेंककर मारने लगे। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने आने से पहले कांबली की पत्नी ने पहले भाभा हॉस्पीटल जाकर मेडिकल ट्रीटमेंट लिया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick