WWE
WWE Smackdown Predictions: इस हफ्ते स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या हो सकता है मनी इन द बैंक के इस गो-होम एडिशन में खास

WWE Smackdown Predictions: इस हफ्ते स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या हो सकता है मनी इन द बैंक के इस गो-होम एडिशन में खास

WWE Smackdown Predictions: इस हफ्ते स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या हो सकता है मनी इन द बैंक के इस गो-होम एडिशन में खास
WWE Smackdown Predictions: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का इस हफ्ते का एपिसोड मनी इन द बैंक (Money in the Bank) का गो-होम एडिशन होगा। जो फीनिक्स के फुटप्रिंट सेंटर से लाइव होगा। जिसमें मेंस और विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के सभी प्रतियोगी नजर आएंगे। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो हम […]

WWE Smackdown Predictions: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का इस हफ्ते का एपिसोड मनी इन द बैंक (Money in the Bank) का गो-होम एडिशन होगा। जो फीनिक्स के फुटप्रिंट सेंटर से लाइव होगा। जिसमें मेंस और विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के सभी प्रतियोगी नजर आएंगे। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो हम इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में देख सकते हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कौन-सी हैं वो 3 चीजें जो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में देखी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें-  WWE Smackdown Results Highlights & Live Streaming: इस हफ्ते स्मैकडाउन पर होगा मनी इन द बैंक का गो-होम एडिशन, जानिए भारत में कैसे देखें इस शो की लाइव स्ट्रीमिंग

WWE Smackdown Predictions: स्मैकडाउन में हो सकती है मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के आखिरी प्रतियोगी की घोषणा

मेंस मनी इन द बैंक के लिए अब तक छह प्रतियोगियों की घोषणा हो चुकी है। जिसमें रिडल, सैथ रॉलिंस,ड्रयू मैकइंटायर, शेमस और सैमी जेन शामिल हैं।

Men's 2022 Money in the Bank Ladder Match | WWE

फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन का इस हफ्ते का शो मनी इन द बैंक से पहले का आखिरी शो है। इसलिए हम इस शो में मेंस लैडर मैच के आखिरी प्रतियोगी का खुलासा होते हुए देख सकते हैं।

WWE Smackdown Predictions: न्यू डे कर सकते हैं वाइकिंग रेडर्स का सामना
पिछले हफ्ते वाइकिंग रेडर्स ने स्मैकडाउन में अपनी शानदार वापसी की थी। वाइकिंग रेडर्स ने अपनी यह वापसी न्यू डे बनाम जिंदर महल और शैंकी के मैच रद्द होने के बाद की थी। जहां वाइकिंग रेडर्स ने अपना रिर्टन करते हुए न्यू डे और शैंकी पर अटैक कर दिया था।

WWE on FOX on Twitter: "The Viking Raiders are back! #SmackDown @Erik_WWE | @Ivar_WWE https://t.co/whQtAVKUol" / Twitter

इस हमले में उन्होंने मुख्य रूप से न्यू डे को अपना निशाना बनाया था। इसलिए इस हफ्ते हम वाइकिंग रेडर्स और न्यू डे के बीच में एक मैच का ऐलान होते हुए और इन दोनों टैग-टीमों को आपस में भिड़ते हुए देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  WWE Money in the Bank 2022 Predictions: मनी इन दे बैंक से पहले यहां देखें सभी घोषित मैचों के संभावित विजेता, जानिए क्या हो सकता है इस प्रीमियम लाइव इवेंट का रिजल्ट

WWE Smackdown Predictions: रोंडा राउजी और नताल्या के बीच में हो सकता है ब्रॉल
स्मैकडाउन के पिछले हफ्ते के एपिसोड में नताल्या रोंडा के कपड़े पहनकर रिंग में आई थीं। जहां उन्होंने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन का मजाक बनाते हुए मनी इन द बैंक में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतने का दावा किया।

WWE Money in the Bank 2022: Ronda Rousey and Natalya Throw Shots at Each Other On

लेकिन नताल्या के इस सेगमेंट को रोंडा ने अपनी वापसी करते हुए बाधित कर दिया और इसके बाद रोंडा ने नताल्या पर हमला कर दिया। लेकिन नताल्या खुद को बचाने में कामयाब रहीं। लेकिन इस हफ्ते हम रोंडा और नताल्या के बीच फिर से एक सेगमेंट होता हुआ देख सकते हैं। जहां इन दोनों के बीच में ब्रॉल भी हो सकता है।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick