Cricket
RR vs GT: रियान पराग का पचासा, IPL 2024 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

RR vs GT: रियान पराग का पचासा, IPL 2024 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

रियान पराग का पचासा, IPL 2024 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
Riyan Parag IPL 2024: गुजरात टाइटंस के खिलाफ (RR vs GT) रियान पराग ने अर्धशतक जड़ा। संजू सैमसन ने भी अर्धशतक जड़ा।

रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 76 रनों की शानदार पारी खेली। ये तब आई जब गुजरात के 2 विकेट 42 रन पर गिर चुके थे, इसके बाद उन्होंने कप्तान संजू सैमसन के साथ 130 रनों की साझेदारी कर टीम को 196 के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

रियान पराग ने 48 गेंदों में 76 रन बनाए। इस महत्वपूर्ण पारी में रियान पराग ने 5 छक्के और 3 चौके जड़े। रियान पराग की ये आईपीएल 2024 में तीसरी फिफ्टी है। वह अभी एकलौते प्लेयर हैं, जिनके नाम आईपीएल में 3 अर्धशतक है। रियान पराग आईपीएल के इस सीजन में ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 बल्लेबाजों में हैं।

यह भी देखेंRR vs GT: शुभमन गिल पर जुर्माना लगेगा? मैच में अंपायर के फैसले पर दिखाया गुस्सा

Riyan Parag IPL 2024

रियान पराग का फॉर्म अभी तक शानदार रहा है। उन्होंने पहले मैच में LSG के खिलाफ 43 रन बनाए थे। इसके बाद दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने अर्धशतक (84) जड़ा था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 54 रन बनाए। RCB के खिलाफ वह 4 रन बनाकर आउट हुए थे। आज फिर उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी खेली, जो उनका इस सीजन का तीसरा अर्धशतक है।

Editors pick