Cricket
MI vs RCB: रोहित शर्मा के साथ लक्ज़री कार में निकले आकाश अम्बानी, Video Viral

MI vs RCB: रोहित शर्मा के साथ लक्ज़री कार में निकले आकाश अम्बानी, Video Viral

Rohit Sharma-Anant Ambani
Rohit Sharma-Anant Ambani: गुरुवार को आईपीएल में बड़ा मैच है। वानखेड़े में मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा।

बुधवार को अभ्यास के बाद रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस टीम के मालिक मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी एक साथ गाड़ी में रवाना हुए। रोहित शर्मा सामने की सीट पर बैठे थे जबकि आकाश अंबानी खुद अपनी लक्ज़री कार चला रहे थे। गुरुवार को IPL 2024 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा।

आकाश अम्बानी और रोहित अम्बानी जब एक साथ गाड़ी में निकले तो स्टेडियम के बाहर खड़े फैंस अपने फोन कैमरा के साथ गाड़ी के साथ दौड़ पड़े। वीडियो में दिख रहा है कि काफी संख्या में फैंस उनको रिकॉर्ड करने की होड़ में हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की प्रैक्टिस ड्रेस में दिख रहे हैं।

MI vs RCB: वानखेड़े में लगी कीलों की तार, विराट-रोहित के फैंस को रोकने के लिए खास इंतजाम

गुरुवार को MI vs RCB का रोमांचक मुकाबला

आईपीएल में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी मुश्किल स्थिति में हैं, मुंबई इंडियंस ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 1 मैच जीता है। वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। आरसीबी ने 5 में से सिर्फ 1 मैच ही जीता है, वह नौवें नंबर पर हैं।

Editors pick