Cricket
GT vs DC: स्टंप्स के पीछे पंत ने दिखाई बिजली की रफ्तार, पलक झपकते ही उड़ाईं गिल्लियां

GT vs DC: स्टंप्स के पीछे पंत ने दिखाई बिजली की रफ्तार, पलक झपकते ही उड़ाईं गिल्लियां

IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कमाल की स्टंपिंग का नाजरा दिखाया।

चोट से उबरकर लौटे विकेटकीपर ऋषभ पंत पूरी तरह से लय में लौटते नजर आ रहे हैं। 15 महीनों के बाद वापसी कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने स्टंप्स के पीछे अपनी फुर्ती से सभी को प्रभावित कर दिया है।

वापसी के तीन हफ्ते बाद पंत पहले से बेहतर दिख रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में पंत ने एमएस धोनी वाला रूप दिखाया और पलक झपकने की रफ्तार से स्टंपिंग की।

आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की कीपिंग का जलवा

आईपीएल 2024 में अब तक ऋषभ पंत के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड है। इस सीजन वापसी करते हुए विकेटकीपर पंत फैंस की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कर दिखाया। उन्होंने अभिनव मनोहर को वापिस भेजने के लिए सबसे तेज विकेटकीपर एमएस धोनी का रूख रख लिया और लाजवाब स्टंप किया।

यह भी देखेंः मयंक यादव, पराग और अभिषेक सिलेक्टर्स को लुभाने में रहे नाकाम? T20 World Cup स्क्वॉड में नहीं मिली जगह

यह भी देखेंः IPL 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, चोटिल डेविड वार्नर टीम से हुए बाहर

यह भी देखेंः LSG vs CSK मैच से पहले लौटे मयंक यादव, नेट पर घातक गेंदबाजी का वीडियो आया सामने

आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में ऋषभ पंत ने दो बल्लेबाजों को स्टंप आउट कर वापिस लौटाया। इसी के साथ वह शानदार सूची में शामिल हो गए हैं। पंत आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपरों के मामले में पांचवे नंबर पर आ गए हैं।

  • 42 – एमएस धोनी
  • 36 – दिनेश कार्तिक
  • 32 – रॉबिन उथप्पा
  • 26 – रिद्धिमान साहा
  • 21 – ऋषभ पंत

Editors pick