Cricket
IPL 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, चोटिल डेविड वार्नर टीम से हुए बाहर

IPL 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, चोटिल डेविड वार्नर टीम से हुए बाहर

दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका, KKR vs DC मैच से बाहर हुए डेविड वॉर्नर और इशांत शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अंगूठे की चोट के चलते गुजरात टाइटंस के खिलाफ चल रहे मैच से बाहर हो गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस के साथ खेले जा रहे मैच से वार्नर को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है और बाहर बैठा दिया गया है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 में बदलाव के साथ नजर आई है। अंगुठे में चोट लगने के कारण स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर मैदान पर नजर नहीं आएंगे। डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के समय इसकी जानकारी दी है।

ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंत ने टॉस जीतकर प्लेइंग 11 की जानकारी देते हुए कहा, ”हम कुछ गति हासिल करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम लगभग एक ही टीम से खेल रहे हैं – डेविड वार्नर बाहर बैठे हैं, सुमित कुमार वापस आ गए हैं।”

गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोटिंग ने भी वॉर्नर को लेकर अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वॉर्नर के अंगूठे का एक्स रे कराया गया है। फिलहाल उन्हें जीटी के खिलाफ मैच में बाहर कर दिया गया है।

यह भी देखेंः T20 World Cup 2024 के लिए 20 भारतीय खिलाड़ियों के नाम का ऐलान! क्या रिंकू, पंत और हार्दिक को मौका?

यह भी देखेंः LSG vs CSK मैच से पहले लौटे मयंक यादव, नेट पर घातक गेंदबाजी का वीडियो आया सामने

यह भी देखेंः GT vs DC: शुभमन गिल की एंट्री पर फिदा हुई फैन गर्ल, वीडियो हो रहा है वायरल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद

Editors pick