Cricket
दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से बाहर

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से बाहर

delhi capitals
Mitchell Marsh Injury- दिल्ली कैपिटल्स में शामिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श वापस अपने वतन लौट गए हैं।

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक बहुत कुछ अच्छा नहीं रहा है, टीम 6 में से सिर्फ 2 मैच जीती है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। टीम की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ रही है, टीम में शामिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। वह अपने वतन ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

मिशेल मार्श अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में आंशिक चोट का इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। आपको बता दें कि मिशेल मार्श आगामी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी करेंगे, इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एतिहातन मार्श को भारत से वापस ऑस्ट्रेलिया बुला लिया है।

मिशेल मार्श 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ और शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ कैपिटल्स के लिए नहीं खेले थे। मार्श ने अपना आखिरी IPL मैच 3 अप्रैल को खेला था, इसमें दिल्ली कि बहुत बुरी हार हुई थी। इस मैच में केकेआर ने दिल्ली को 106 रनों से हराया था।

यह भी देखेंयुवराज, पोलार्ड के बाद 1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने दीपेंद्र सिंह- Video

ऑस्ट्रेलिया लौट गए मार्श, IPL से बाहर होने पर अंतिम फैसला आना बाकी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद ही मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि अभी वह आईपीएल से बाहर हुए हैं वापस भारत आएंगे, इस पर आधिकारिक निर्णय नहीं आया है। मुश्किल है कि मार्श वापस आएंग।

Editors pick