Cricket
MI vs CSK: वानखेड़े में कदम रखते ही MS Dhoni ने रचा इतिहास

MI vs CSK: वानखेड़े में कदम रखते ही MS Dhoni ने रचा इतिहास

MS Dhoni ने रचा इतिहास, सुरेश रैना के साथ खास क्लब में शामिल हुए कैप्टेन कूल
MI vs CSK: आज वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच MS Dhoni के लिए खास है।

आईपीएल 2024 में आज दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज मैदान पर उतरें तो अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह इतिहास के दूसरे प्लेयर बन गए हैं, जो एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए 250 मैच खेल रहे हैं। इससे पहले सिर्फ विराट कोहली ने एक फ्रेंचाइजी (RCB) के लिए 250 से अधिक मैच खेले हैं।

एमएस धोनी सीजन 1 से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, पहले ही सीजन से वह इस फ्रेंचाइजी के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं, हालाँकि IPL 2024 से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में दे दी थी। दो सीजन सीएसके बैन रही थी, उस समय धोनी ने पुणे फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल खेला था।

MI vs CSK: धोनी का सीएसके के लिए 250वां मैच

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा ये मैच एमएस धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 250वां मैच है। उनके आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 258 मैच खेले हैं।

यह भी देखेंIPL 2024 में छाई श्रद्धा कपूर की हमशक्ल, खुद एक्ट्रेस ने किया रिस्पांड

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके टीम पहली बार 2010 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद 2011 में टीम ने खिताब जीता। अपना तीसरा ख़िताब जीतने के लिए सीएसके को 7 साल का इन्तजार करना पड़ा। 2018 में तीसरी ट्रॉफी जीतने के बाद सीएसके ने 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीती। सभी आईपीएल ट्रॉफी सीएसके ने एमएस धोनी की कप्तानी में जीती है।

Editors pick