इन खूबसूरत वादियों में परिवार संग रुके हैं महेंद्र सिंह धोनी, Video देख रह जाएंगे दंग- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी है। इस बीच धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। धोनी जिस कॉटेज में रूके हैं वहीं, का ये वीडियो है। यहां से खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं।
देखें साक्षी द्वारा शेयर किए गए फोटो और वीडियो-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
धोनी, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 14 वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचाया, इस साल सितंबर में यूएई में टी 20 लीग के फिर से शुरू होने पर एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगे। भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण मई के महीने में IPL 2021 को निलंबित कर दिया गया था।
कुछ दिन पहले धोनी के शिमला की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। जहां पूर्व भारतीय कप्तान को शिमला की पारंपरिक टोपी पहने देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही ये खिलाड़ी नए अंदाज में भी नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
Latest ? From Shimla ?
Do Follow @RajiniDhoniFC ?#MSDhoni • #Annaatthe • #Rajinikanth •pic.twitter.com/nkU8CBwBoJ
— Rajini – Dhoni FC (@RajiniDhoniFC) June 19, 2021
ये पिछले 3 साल में दूसरी बार है जब धोनी शिमला पहुंचे हैं। आखिरी बार उन्होंने शिमला की सैर साल 2018 में की थी।