Cricket
IPL 2024: DC ने साउथ अफ्रीका के घातक पेसर को किया शामिल, हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट खोजा

IPL 2024: DC ने साउथ अफ्रीका के घातक पेसर को किया शामिल, हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट खोजा

IPL 2024 में अपने शेष मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के लिजाद विलियम्स को शामिल किया है।

आईपीएल 2024 में अपने शेष मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट खोज लिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को टीम में शामिल किया। विलियम्स को 50 लाख के बेस प्राइज पर डीसी स्क्वॉड से जोड़ा गया है।

आईपीएल ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिज़ाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के शेष मैच के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के प्रतिस्थापन के रूप में अनुबंधित किया है।”

यह भी देखेंः ‘घबराने की बात नहीं’, चोटिल मयंक यादव को लेकर यश ठाकुर ने दिया बड़ा अपडेट

यह भी देखेंः LSG के यश ठाकुर IPL में 5 विकेट हॉल चटकाने वाले 5वें अनकैप्ड खिलाड़ी बने

यह भी देखेंः विराट के धीमे शतक के बाद, बाबर आजम ने स्ट्राइक रेट की चर्चाओं पर दिया बयान

कैसा है विलियम्स का करियर?

साउथ अफ्रीका के पेसर विलियम्स ने साल 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने दो टेस्ट, 4 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप में विलियम्स ने कुल 16 विकेट चटकाए हैं। जबकि, वनडे और टेस्ट में उन्होंने क्रमशः 5 और 3 विकेट हासिल किए हैं।

पारिवारिक कारणों से बाहर हुए हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैरी ब्रूक पारिवारिक कारणों के चलते आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही बार हो गए थे। ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में पूरे 4 करोड़ रूपयों में शामिल किया था। लेकिन उनकी दादी के निधन के चलते ऑलराउंडर ने परिवार को प्राथमिकता दी और टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया। इससे पहले वह इंग्लैंड के भारत दौरे पर भी नजर नहीं आए थे।

Editors pick