Cricket
MI vs DC Head to Head: भिड़ंत में किसका पलड़ा रहा है भारी? जानें रिकॉर्ड्स

MI vs DC Head to Head: भिड़ंत में किसका पलड़ा रहा है भारी? जानें रिकॉर्ड्स

IPL 2024 में 7 अप्रैल यानी रविवार को पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

आईपीएल 2024 में रविवार को डबल हेडर के दिन पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक टूर्नामेंट में जीत का खाता नहीं खोला है, जिसके चलते वे अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। जबकि, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 में से 1 मैच में ही जीत दर्ज की है और वे एमआई से महज एक पायदान ऊपर नौंवे नंबर पर हैं। इस आर्टिकल में जानें दोनों टीमों की आईपीएल में भिड़ंत में कौन भारी रहा हैः

मैच डिटेल्स

  • मैचः MI vs DC, IPL 2024
  • समय व तारीखः दोपहर 3:30 बजे, 7 अप्रैल, 2024
  • वेन्यूः वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

यह भी देखेंः LSG vs GT Dream11: मुकाबले में इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम

MI vs DC: दोनों टीमों में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अब 33 बार आईपीएल में आमने-सामने आ चुकी हैं। इस बीच एमआई ने 18 बार जीत दर्ज की है। जबकि, दिल्ली कैपिटल्स ने 18 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में सर्वोच्च स्कोर 218 रनों का मुंबई इंडियंस का रहा है। जबकि, दिल्ली कैपिटल्स ने एमआई के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 213 रनों का खड़ा किया है।

यह भी देखेंः MI vs DC Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद? जानें पिच रिपोर्ट

MI vs DC Head to Head Records:

  • कुल मैचः 33
  • एमआई ने जीतेः 18
  • डीसी ने जीतेः 15
  • बेनतीजाः 0

MI vs DC: दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव (शुरुआती मैचों से बाहर), इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा। , कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक (वापस ले लिया गया), ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाई रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (लुंगी एनगिडी का प्रतिस्थापन)

Editors pick