Cricket
MI vs DC Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद? जानें पिच रिपोर्ट

MI vs DC Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद? जानें पिच रिपोर्ट

IPL 2024 में 7 अप्रैल यानी रविवार को डबल हैडर के दिन पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच रविवार को डबल हैडर का पहला मैच होगा जो वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबला एमआई के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है, जो जीत का खाता नहीं खोलने वाली एकमात्र टीम बनी हुई है।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने शुरूआती 3 में से 3 मेचों में हार का सामना किया है। इसके साथ वे अंक तालिका में सबसे नीचे शुमार हैं। उधर, दिल्ली कैपिटल्स का अभियान भी कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है। ऋषभ पंत की टीम ने अपने 4 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना किया है। वे अंक तालिका में 9वें पायदान पर हैं। इस आर्टिकल में जानें एमआई बनाम डीसी मैच में वानखेड़े की पिच कैसी हो सकती हैः

MI vs DC: कैसी है वानखेड़े स्टेडियम की पिच?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए बेहतर माना जाता है। यहां की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 169 रनों का है।

इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक सफलता मिली है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है। कुल मिलाकर यहां अच्छे स्कोरिंग मैच देखे जाते हैं।

MI vs DC: दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव (शुरुआती मैचों से बाहर), इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा। , कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक (वापस ले लिया गया), ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाई रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (लुंगी एनगिडी का प्रतिस्थापन)

Editors pick