Cricket
David Warner की बेटी खेलेगी क्रिकेट? दे रहे हैं खास ट्रैंनिंग-WATCH

David Warner की बेटी खेलेगी क्रिकेट? दे रहे हैं खास ट्रैंनिंग-WATCH

David Warner की बेटी खेलेगी क्रिकेट? दे रहे हैं खास ट्रैंनिंग-WATCH
IPL 2024 LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग का 26वां मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

IPL 2024 LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग का 26वां मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों शाम साढ़े 7 बजे से इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेलने उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपनी बेटी को क्रिकेट की ट्रैंनिंग देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MI vs RCB मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

David Warner ने अपनी बेटी को दी क्रिकेट की ट्रैंनिंग

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में डेविड वॉर्नर अपनी बेटी को क्रिकेट की ट्रैंनिंग दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है की वॉर्नर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी अभ्यास करवा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसे बार-बार देखना भी पसंद कर रहे हैं।

LSG के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं जीती DC

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत मिली है। IPL 2023 में दोनों टीम के बीच 1 मुकाबला खेला गया था। इस मैच को LSG ने 50 रन से अपने नाम किया था।

IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में 6 विकेट और दूसरे मुकाबले में 6 रन से मात दी थी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स हर हाल में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना चाहेगी।

Editors pick