Cricket
India vs South Africa Live Score, 3rd ODI- दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीता मुकाबला, वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप- follow live updates

India vs South Africa Live Score, 3rd ODI- दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीता मुकाबला, वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप- follow live updates

India vs South Africa Live Score, 3rd ODI- भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे IND vs SA 3rd ODI India vs South africa Newlands Cape Town
India vs South Africa Live Score, India vs South africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला (IND vs SA 3rd ODI) न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन (Newlands Cape Town) में खेला गया। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी […]

India vs South Africa Live Score, India vs South africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला (IND vs SA 3rd ODI) न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन (Newlands Cape Town) में खेला गया। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 10 विकेट खोकर 287 रन बनाए। जवाब भी भारतीय टीम 283 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इससे पहले टेस्ट सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम की थी। क्विंटन डिकॉक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

3 ये उससे ज्यादा मैचों की वनडे सीरीज में भारत व्हाइटवॉश
0-5 vs WI 1983
0-5 vs WI 1989
0-3 vs SL 1997
0-3 vs NZ 2020
0-3 vs SA 2022

सबसे कम अंतर से भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने जीते वनडे मैच
4 रन, केपटाउन- 2022 *
5 रन, कानपुर- 2015
10 रन, नागपुर- 2000

वनडे में बने सबसे ज्यादा रन जब सभी 20 विकेट गिरे हों
642 Afg (338) vs Ire Gt Noida (304) 2017
573 Aus (307) vs Pak (266) Taunton 2019
570 Ind (315) vs Aus (255) Bengaluru 2001
570 SA (287) vs Ind (283) Cape Town 2022 *

India vs South Africa LIVE UPDATE

भारत का स्कोर- 283/ (49.2 ओवर)

47.1 ओवर- विकेट: भारत का आठवां विकेट गिरा। दीपक चाहर 34 गेंदों पर 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत को जीत के लिए 10 रनों की दरकार है।

दीपक चाहर ने जड़ा अर्धशतक: चाहर ने 31 गेदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने भारत की पारी को संभाला है। बुमराह के साथ उन्होंने 48 रनों की साझेदारी की है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मैच जिताया था।

45 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन है। दीपक चाहर 38 और बुमराह 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 35 रनों की दरकार है।

42.1 ओवर- विकेट: भारत का सातवां विकेट गिरा। जयंत यादव 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

40 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन है। दीपक चाहर 4 और जयंत यादव 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

39.5 ओवर- विकेट: भारत का छठा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान बावुमा ने उनका कैच लपका। दीपक चाहर और जयंत यादव क्रीज पर मौजूद हैं।

37.1 ओवर- विकेट: भारत का पांचवां विकेट गिरा। श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छोटी गेंद ने एक बार फिर अय्यर को मुश्किल में डाला। वह लॉन्गऑन के खिलाड़ी को अपना कैच थमा बैठे।

35 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन है। अय्यर 22 और यादव 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

31.4 ओवर- विकेट: भारत का चौथा विकेट गिरा। कोहली 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केसव महाराज ने विराट को अपना शिकार बनाया। कप्तान बावुमा ने कोहली का शानदार कैच लपका।

30 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन है। कोहली 64 और श्रेयस 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

25 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। विराट कोहली 50 और श्रेयस अय्यर 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को अभी जीत के लिए 161 रनों की दरकार है।

विराट ने वनडे में जड़ा 64वां अर्धशतक:  उन्होंने 63 गेदों में 4 चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की।

22.6 ओवर- विकेट: भारत का तीसरा विकेट गिरा। ऋषभ पंत 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फेहलुकवायो ने एक ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई। कोहली का साथ देने के लिए अय्यर क्रीज पर आए हैं।

22.2 ओवर- विकेट: भारत का दूसरा विकेट गिरा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फेहलुकवायो ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई। विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने शानदार कैच लपका। विराट कोहली का साथ देने के लिए ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं।

20 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। धवन 56 और कोहली 38 रन बनारक क्रीज पर मौजूद हैं।

शिखर धवन ने जड़ा अर्धशतक: इस सीरीज में धवन शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने पहले वनडे में 79 तो दूसरे वनडे में 29 रन बनाए थे। आखिरी मुकाबले में कप्तान केएल राहुल का विकेट जल्दी गिरने के बाद धवन ने कोहली के साथ पारी को संभाला।

15 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। शिखर धवन 42 और विराट कोहली 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 67 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हो चुकी है।

10 ओवर का खेल समाप्त: भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। शिखर धवन 28 और विराट कोहली 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

5 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन है। शिखर धवन 9 और कोहली 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

4.1 ओवर- विकेट: भारत का पहला विकेट गिरा। कप्तान केएल राहुल 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लुंगी एनगिडी ने दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। स्लिप पर तैनात मलान ने शानदार कैच लपका।

केएल राहुल, शिखर धवन ने की पारी की शुरुआत। केएल राहुल ने पहले ओवर में 8 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 287 (49.5 ओवर)

49.3 ओवर- विकेट: दक्षिण अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा। मिलर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका।

48:5 ओवर विकेट: दक्षिण अफ्रीका का 8वां विकेट गिरा। केसव महाराज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

47.2 ओवर-विकेट: दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा। ड्वेन प्रिटोरियस 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रसिद्ध कृष्णा को पहली सफलता मिली। सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच लपका।

45 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन है। ड्वेन प्रिटोरियस 14 और मिलर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

40.1 ओवर- विकेट: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा। एंडिले फेहलुकवायो रन आउट होकर पवेलियन लौटे। चहल की गेंद पर अय्यर ने शानदार फील्डिंग करते हुए पंत को थ्रो किया । पंत ने विकेट कीपिंग में कोई देरी नहीं की। फेहलुकवायो 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

40 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन है। मिलर 7 और फेहलुकवायो 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

36.5 ओवर- विकेट: दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा। युजवेंद्र चहल ने डुसेन को पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़ा। डुसेन ने 59 गेदों पर 52 रन बनाए। डेविड मिलर और एंडिले फेहलुकवायो क्रीज पर मौजूद हैं।

डुसेन का पिछली पांच पारियों में प्रदर्शन

123*(134)
60(37)
129*(96)
37*(38)
53 (59) – आज

35.4 ओवर- विकेट: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डिकॉक को पवेलियन भेजा। धवन ने उनका कैच लपका। डिकॉक और डुसेन के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी थी जिसे बुमराह ने तोड़ा।

35 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन है। डिकॉक 122 और डुसने 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

क्विंटन ने वनडे में जड़ा 17वां शतक: श्रेयस अय्यर की गेंद पर 2 रन बटोरकर किया शतक पूरा। उन्होंने 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

India vs South Africa Live Score: भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक

  • 7 S Jayasuriya (85 inngs)
  • 6 Q de Kock (16 inngs) *
  • 6 AB de Villiers (32 inngs)
  • 6 R Ponting (59 inngs)
  • 6 K Sangakkara (71 inngs)

वनडे में सबसे कम पारियों में प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ छठा शतक जड़ने वाले बैटर

  • 16 Q de Kock vs Ind *
  • 23 V Sehwag vs NZ
  • 23 A Finch vs Eng
  • 26 Saeed Anwar vs SL

विकेटकीपर द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा शतक

  • 23 K Sangakkara
  • 17 Q de Kock *
  • 16 A Gilchrist
  • 10 AB de Villiers/ S Hope/ MS Dhoni

साउथ अफ्रीका के ओपनर द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा शतक

  • 23: Hashim Amla
  • 18: Herchelle Gibbs
  • 17: Quinton de Kock*
  • 13: Gary Kirsten
  • 10: Graeme Smith

वनडे में सबसे कम पारियों में विरोधियों के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 14 H Amla vs WI
  • 15 V Richards vs Eng
  • 16 S Smith vs Ind
  • 16 Q de Kock vs Ind *

श्रेयस अय्यर ने किया 31वां ओवर: अपने पहले ओवर में उन्होंने 4 रन दिए।

30 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 170 रन है। क्विंटन डिकॉक 99 और डुसेन 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

25 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन है। डिकॉक 81 और डुसेन 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीक की पारी को संभाला है।

20 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन है। डिकॉक  58 और डुसेन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

15 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। क्विंटन डिकॉक 45 और डुसेन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

12.2 ओवर- विकेट: दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका। माक्रम 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, उन्होंने छोटी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। दीपक चाहर को मिली दूसरी सफलता । डीप पर तैनात ऋतुराज गायकवाड़ ने माक्रम का शानदार कैच लपका। डिकॉक का साथ देने के लिए डुसने क्रीज पर आए हैं।

10 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। क्विंटन डिकॉक 34 और माक्रम 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

6.3 ओवर- विकेट: भारत को दूसरी सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 8 रन बनाकर रन आउट हुए। दीपक चाहर के ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने तेजी से रन चुराने के प्रयास किया। लेकिन लॉन्ग ऑफ पर मुस्तैद कप्तान केएल राहुल ने शानदार थ्रो किया। वहीं बावुमाने सीधे भागने के बजाए अपनी दिशा थोड़ी बदल ली। ऐसे वह क्रीज पर पहुंचे से मामूली अंतर से चूक गए।

5 ओवर का खेल समाप्त: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन है। क्विंटन डिकॉक 22 और बावुमा 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। डिकॉक अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

2.1 ओवर- विकेट: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका। सीरीज का पहला वनडे खेल रहे दीपक चाहर ने अपने दूसरे ओवर की पहले गेंद पर यानेमन मलान को पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे तैनात पंत ने शानदार कैच लपका। मलान ने 6 गेदों पर 1 रन बनाया। मलान ने चाहर की स्विंग गेंद को खड़े-खड़े खेलने का प्रयास किया। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पंत के दस्तानों में जा पहुंची। डिकॉक का साथ देने के लिए कप्तान बावुमा क्रीज पर आए हैं।

पहला ओवर- सीरीज का पहला मैच खेल रहे दीपक चहर ने ओवर की शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ओवर में मात्र दो रन दिए।

टीम इंडिया प्लेइंग 11 – भारत की प्लेइंग 11 में 4 बदलाव हुए हैं। जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर को मौका दिया गया है। वहीं रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर किया गया है। घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गाडकवाड़ को टीम में मौका नहीं मिला है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने भी एक बदलाव किया है। स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी की जगह ड्वेन प्रिटोरियस को टीम में शामिल किया गया है।

Playing 11 – लोकेश राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 –  जानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक, तेम्बा बावुमा, ईडन मार्क्रम, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, डेविड मिलर, आदिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रेटोरियस, केशव महाराज, सीसंडा मगला, लुंगी नगीडी

TOSS – 1:30 pm IST- भारत के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है

भारतीय टीम अपनी प्लेइंग में कई बदलाव कर सकती है। टीम जयंत यादव को मौका दे सकती है, वहीं जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है। वहीं नवदीप को भी मौका मिल सकता है. स्पिन गेंदबाजी में भी बदलाव देखे जा सकते हैं।

IND vs SA 3rd ODI लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

  • IND vs SA 3rd ODI का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
  • IND vs SA ODI सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध होगी। फैंस insidesport.in पर भी लाइव अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
  • दक्षिण अफ्रीका: SuperSport
  • ऑस्ट्रेलिया: Fox Cricket. live streaming on the Foxtel Go app or Kayo Sports
  • यूनाइटेड किंगडम: SkySports
  • यूएसए: Willow TV
  • पाकिस्तान: Ten Sports

ये भी पढ़ें: India vs South Africa Live Score, 2nd ODI- दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मुकाबला, 2-0 से सीरीज अपने नाम की- Follow Live Updates

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे कब शुरू होगा?
IND vs SA दूसरा वनडे 23 जनवरी 2022 को खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

कहां पर खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे दक्षिण अफ्रीका, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन में खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे शेड्यूल

  • 19 जनवरी 2022: पहला वनडे बोलैंड पार्क, पार्ल में – दक्षिण अफ्रीका ने 31 रन से जीता मुकाबला
  • 21 जनवरी 2022: दूसरा वनडे बोलैंड पार्क, पार्ल में – दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
  • 23 जनवरी 2022: तीसरा वनडे न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन – दोपहर 02:00 बजे से

India vs South Africa Live Score: भारतीय टीम- लोकेश राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी।

India vs South Africa Live Score: दक्षिण अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), जुबैर हमजा, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रासी वैन डेर डूसन, मार्को जेनसेन, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, क्विंटन डी कॉक, काइल वेरेने, केशव महाराज, सिसांडा मगला, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick