Cricket
‘जागो टीम इंडिया’, पूर्व भारतीय दिग्गज ने रोहित एंड कंपनी के खराब प्रदर्शन पर किया तीखा कमेंट

‘जागो टीम इंडिया’, पूर्व भारतीय दिग्गज ने रोहित एंड कंपनी के खराब प्रदर्शन पर किया तीखा कमेंट

सुनील गावस्कर ने रोहित एंड कंपनी के खराब प्रदर्शन पर किया तीखा कमेंट
IND vs SA Test: भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर लिटिल मास्टर सुनील Sunil Gavaskar ने रोहित शर्मा एंड कंपनी की आलोचना की है।

IND vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा एंड कंपनी की आलोचना की है। भारत के पूर्व महान खिलाड़ी पहले टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारत के गेंदबाजों के परफॉरमेंस से निराश दिखे। सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को जाग जाने की गुजारिश की है।

डीन एल्गर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पसीने छुड़ा रखे हैं और उन्होंने 150 रन आंकड़ा पार कर लिया है। टीम इंडिया मार्को जानसन को आउट करने में भी नाकाम रही और दोनों ने 50 रन की साझेदारी कर ली है। लगातार खराब फील्डिंग और जोश की कमी के कारण गावस्कर ने कमेंट्री बॉक्स से ही रोहित और उनके प्लेयर्स की आलोचना की है।

सुनील गावस्कर ने अपनी कमेंटरी के दौरान कहा, “भारत को जागना होगा। वे निराश लग रहे हैं। मैं गर्म दिन होने के कारण, चाय के एक घंटे बाद समझ सकता हूं, लेकिन दिन के पहले घंटे में नहीं।”

बाद में रवि शास्त्री ने भी कहा, “भारत को यह सोचना बंद करना होगा कि चीजें उनके लिए होंगी। उन्हें खेल में अपने आप को वापस लाने की जरूरत है।”

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट पर 256 रन बनाए। तीसरे दिन मार्को यान्सन और डीन एल्गार ने स्कोर को आगे बढ़ाया और एल्गर ने 150 रनों का आंकड़ा भी पूरा किया। तीसरे दिन के शुरूआती सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने खबर लिखे जाने तक कोई विकेट नहीं लिए हैं और यान्सन 40, एल्गर 173 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Editors pick