Cricket
IPL 2022: Marcus Stoinis कब खेलेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पहला मैच, टीम के 2 धुरंधर ने शुरू किया अभ्यास

IPL 2022: Marcus Stoinis कब खेलेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पहला मैच, टीम के 2 धुरंधर ने शुरू किया अभ्यास

IPL 2022: जानिए Marcus Stoinis कब खेलेंगे Lucknow Super Giants के लिए पहला मैच
IPL 2022: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने ऑक्शन से पहले खरीद लिया था। वह लोकेश राहुल (KL Rahul) के साथ टीम के तीन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनके साथ फ्रेंचाइजी ने कॉन्ट्रैक्ट किया था। मार्कस स्टोनिस अभी भारत नहीं पहुंच सके हैं, वह […]

IPL 2022: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने ऑक्शन से पहले खरीद लिया था। वह लोकेश राहुल (KL Rahul) के साथ टीम के तीन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनके साथ फ्रेंचाइजी ने कॉन्ट्रैक्ट किया था। मार्कस स्टोनिस अभी भारत नहीं पहुंच सके हैं, वह पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले के बाद वह भारत आएंगे, और फिर अपना क्वारंटाइन पूरा करेंगे। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छी खबर ये हैं कि टीम के 2 धुरंधर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ गए हैं, और अभ्यास शुरू कर चुके हैं।

IPL 2022: पाकिस्तान में हैं Marcus Stoinis

मार्कस स्टोइनिस इस समय पाकिस्तान में सिमित ओवरों की सीरीज खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान में आखिरी मैच 5 अप्रैल को खेलेगी। दोनों के बीच दौरे पर एकमात्र टी20 मैच खेला जाएगा। मार्कस स्टोइनिस इस मुकाबले के अगले दिन यानी 6 अप्रैल को भारत पहुंच जाएंगे. उनके साथ आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने जा रहे एरॉन फिंच भी भारत आएंगे। स्टोइनिस और फिंच बायो बबल से लौटेंगे, लेकिन मुंबई में भी उन्हें 3 दिन का क्वारंटाइन पूरा करना होगा।

यह भी देखें – IPL 2022: Glenn Maxwell क्वारंटाइन खत्म करने के बाद भी नहीं खेल पाएंगे मैच, देखें डेविड वार्नर, नोर्किया और कमिंस कब तक हो जाएंगे उपलब्ध

Marcus Stoinis IPL 2022 : कब खेलेंगे मार्कस स्टोइनिस

लखनऊ सुपर जायंट्स अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 अप्रैल को खेलेगी। इसके बाद टीम का अगला मैच 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, लेकिन इस मैच में मार्कस स्टोइनिस नहीं खेल पाएंगे। मार्कस स्टोइनिस 10 अप्रैल को टीम के पांचवे मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, अगर वह 6 अप्रैल को भारत आते हैं। मार्कस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे, इस सीजन उन्हें 9 करोड़ 20 लाख रूपये में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने अपनी टीम में शामिल किया था।

Lucknow Super Giants : जेसन होल्डर और काइल मायर्स

लोकेश राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ टीम के लिए अच्छी खबर ये हैं कि वेस्टइंडीज पालयेर्स जेसन होल्डर (Jason Holder) और (Kyle Mayers) टीम के साथ जुड़ चुके हैं। दोनों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है, और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह प्लेइंग 11 में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जेसन होल्डर को टीम ने 8 करोड़ 75 लाख रूपये में ख़रीदा था। काइल मायर्स को उनके बेस प्राइस 50 लाख रूपये में लखनऊ टीम ने ख़रीदा था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick