Cricket
IPL 2022: MS Dhoni को आईपीएल का बेस्ट कप्तान नहीं मानते Gautam Gambhir, कहा- CSK को उन्हें रिटेन नहीं करना चाहिए

IPL 2022: MS Dhoni को आईपीएल का बेस्ट कप्तान नहीं मानते Gautam Gambhir, कहा- CSK को उन्हें रिटेन नहीं करना चाहिए

IPL 2022: MS Dhoni को IPL का बेस्ट कप्तान नहीं मानते Gautam Gambhir, कहा- उन्हें रिटेन नहीं करना चाहिए- Rohit Sharma- Chennai Super Kings
IPL 2022-Gautam Gambhir on MS Dhoni: चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिकॉर्ड पांच जीत के बाद चार खिताब जीते हैं। अगर धोनी के कप्तानी रिकॉर्ड को देखें आईपीएल 2020 को छोड़ दें तो उनकी कप्तानी […]

IPL 2022-Gautam Gambhir on MS Dhoni: चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिकॉर्ड पांच जीत के बाद चार खिताब जीते हैं। अगर धोनी के कप्तानी रिकॉर्ड को देखें आईपीएल 2020 को छोड़ दें तो उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम हर बार प्लेऑफ में पहुंची है। 9 फाइनल में पांच हारे और चार जीते हैं। इसके बावजूद भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर उन्हें आईपीएल का बेस्ट कप्तान नहीं मानते हैं।  खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

IPL 2022-Gautam Gambhir on MS Dhoni: गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा आईपीएल के बेस्ट कप्तान हैं। क्या धोनी बेस्ट कप्तान हैं? इस पर गंभीर ने कहा, “नहीं, वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं। अगर आप टाइटल के हिसाब से देखें तो धोनी ने चार जीते हैं और रोहित ने पांच।”

IPL 2022-Gautam Gambhir on MS Dhoni: गंभीर ने आईपीएल 2021 में चेन्नई (CSK)के प्रदर्शन को लेकर कि ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ने टीम की सफलता में सबसे अहम योगदान दिया है। गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने 756 रनों की साझेदारी की है। गायकवाड़ ने 635 और डुप्लेसिस ने 633 रन बनाए। गंभीर ने कहा, “चेन्नई (Chennai Super Kings) के ओपनर्स ने जीत में अहम योगदान दिया है, लेकिन 100 फीसदी नहीं। क्योंकि मोईन अली, रॉबिन उथप्पा के अलावा टीम के गेंदबाजों ने भी जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह तारीफ के योग्य है।”

ये भी पढ़ें: Team India New Coach: टीम इंडिया की कोचिंग छोड़ने के बाद अगली मंजिल तलाश रहे Ravi Shastri, IPL 2022 में इस टीम के बन सकते हैं कोच

IPL 2022-Gautam Gambhir on MS Dhoni: जब गंभीर से यह पूछा गया कि क्या चेन्नई (CSK) की टीम को धोनी, रविंद्र जडेजा और फाफ डुप्लेसिस की तिकड़ी को अगले साल के लिए रिटेन करना चाहिए तो उन्होंने कहा कि यह धोनी पर निर्भर करेगा कि वो किस तरह का रोल निभाना चाहते हैं। आईपीएल की नीलामी को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है। कितने खिलाड़ियों को रिटेन करना है और उनमें कितने विदेशी प्लेयर होंगे यह अभी पता नहीं।

IPL Auction 2022, MS Dhoni, Chennai Super kings, CSK, IPL 2022, CSK Captain MS Dhoni

IPL 2022-Gautam Gambhir on MS Dhoni: गंभीर ने कहा, “सबकुछ धोनी पर निर्भर करेगा। वे किस तरह का किरदार अदा करना चाहते हैं। वे खेलेंगे या नहीं। लेकिन अगर मुझे चेन्नई (Chennai Super Kings) के तीन खिलाड़ियों को रिटेन करना होगा तो मैं ऋतुराज, जडेजा और डुप्लेसिस को रखूंगा।” ऐसा माना जाता है कि धोनी के बाद रविंद्र जडेजा को टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है। वे धोनी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में एक हैं।

Also Read: IPL 2021: MS Dhoni not the best IPL captain in Gautam Gambhir’s book, says CSK should not retain him

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick