Cricket
IPL 2021: Venkatesh Iyer और Rahul Tripathi के आगे फेल हुई मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी, देखें कैसे की धुनाई

IPL 2021: Venkatesh Iyer और Rahul Tripathi के आगे फेल हुई मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी, देखें कैसे की धुनाई

IPL 2021: Venkatesh Iyer और Rahul Tripathi के आगे फेल हुई मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी, देखें कैसे की धुनाई
IPL 2021: Venkatesh Iyer और Rahul Tripathi के आगे फेल हुई मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी, देखें कैसे की धुनाई- आईपीएल 2021 में गुरुवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस द्वारा मिले लक्ष्य को टीम ने 29 गेंदें शेष रहते पूरा किया। इसमें महत्वपूर्ण […]

IPL 2021: Venkatesh Iyer और Rahul Tripathi के आगे फेल हुई मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी, देखें कैसे की धुनाई- आईपीएल 2021 में गुरुवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस द्वारा मिले लक्ष्य को टीम ने 29 गेंदें शेष रहते पूरा किया। इसमें महत्वपूर्ण रोल अदा किया बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर ने, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की!

वेंकटेश अय्यर अपना दूसरा ही मैच खेल रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तुलना क्रिस गेल से की जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों बल्लेबाजों ने कैसे मुंबई की बोलिंग यूनिट को पूरी तरफ से फेल कर दिया।

IPL 2021: Venkatesh Iyer – वेंकटेश अय्यर की लगातार दूसरी शानदार पारी

विराट कोहली की आरसीबी के खिलाफ डेब्यू करते हुए वेंकटेश अय्यर ने तहलका मचाया था, उन्होंने पहले मैच में 27 गेंदों में 41 रन बनाए थे। वहीं अपना दूसरा ही मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने उस गेंदबाजी यूनिट की धुनाई की, जो आईपीएल की सबसे घातक मानी जाती है। ट्रेंट बोल्ट जसप्रीत बुमराह से सजी मुंबई की गेंदबाजी, वेंकटेश अय्यर को परेशान नहीं कर सकी। बतौर ओपनर आए वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके जड़े।

IPL 2021: जीत तक ले गए राहुल त्रिपाठी

वेंकटेश अय्यर के साथ राहुल त्रिपाठी ने भी अपने गियर बदलें, तो मानों ऐसा लगा जैसे टीम आज 200 से अधिक के लक्ष्य को भी आसानी से बना लेती। उन्होंने 42 गेंदों में 74 रन बनाए, इसमें 3 छक्के और 8 चौके शामिल है।

मुंबई और कोलकाता मैच की हाईलाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें

Editors pick