Cricket
IPL 2021: Shubman Gill से Steve Smith तक, ये चार चोटिल स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे आईपीएल का हिस्सा

IPL 2021: Shubman Gill से Steve Smith तक, ये चार चोटिल स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे आईपीएल का हिस्सा

IPL 2021, IPL 2021 phase 1, IPL 2021 Phase 2, IPL cricketers injured, Shubman Gill
IPL 2021: Shubman Gill से Steve Smith तक, ये चार चोटिल स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे आईपीएल का हिस्सा- आईपीएल 2021 का दूसरा चरण (IPL 2021 Phase 2) 19 सितंबर से शुरू होगा। कई खिलाड़ी अपने नेशनल टीम की ड्यूटी और चोट के कारण आईपीएल 2021 के फेज 2 से बाहर हो गए हैं। इससे कई […]

IPL 2021: Shubman Gill से Steve Smith तक, ये चार चोटिल स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे आईपीएल का हिस्सा- आईपीएल 2021 का दूसरा चरण (IPL 2021 Phase 2) 19 सितंबर से शुरू होगा। कई खिलाड़ी अपने नेशनल टीम की ड्यूटी और चोट के कारण आईपीएल 2021 के फेज 2 से बाहर हो गए हैं। इससे कई फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका लगा है।  विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड में अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोट के कारण इंग्लैंड श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज अवेश खान भी इंग्लैंड में पहले अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। दिल्ली के एक और खिलाड़ी स्टीव स्मिथ अभी भी अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं। (IPL 2021 phase 1) (IPL cricketers injured)

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर को हाल ही में लगी चोट ने उन्हें न केवल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया है। बल्कि आईपीएल फेज 2 में उनकी भागीदारी को भी संदेह में डाल दिया है। डरहम में टीम इंडिया के 3 दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान उन्हें उंगली में चोट आई थी। उन्हें अगले एक महीने के लिए पूर्ण आराम की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें बीसीसीआई द्वारा आराम दिया जाएगा। साथ ही वह आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। यह आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका है। सुंदर का रिप्लेसमेंट ढूंढना विराट की टीम के लिए बहुत मुश्किल होगा। (IPL 2021)

ये भी पढ़ें- Indian boxer in Tokyo Olympics 2021 LIVE: Lovlina Borgohain vs Nadine Apetz- लोवलिना बोर्गोहेन की धमाकेदार जीत, जर्मनी की बॉक्सर को हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह- Follow live Results

डरहम में खेले गए अभ्यास मैच में भारत को एक और छटका लगा है। पहले दिन तेज गेंदबाज अवेश खान के बाएं अंगूठे में चोट आई। इसके साथ ही यह युवा तेज गेंदबाज इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गया। अब वह आईपीएल 2021 के फेज 2 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे या नहीं इसपर संदेह बना हुआ है। अगर वो टीम का हिस्सा नहीं बनते हैं तो ये दिल्ली के लिए एक बड़ा सिरदर्द होगा। क्योंकि अवेश ने आईपीएल 2021 के पहले फेज में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने सात मैचों में 14 विकेट लिए थे। (IPL 2021 phase 1)

शुभमन गिल (Shubman Gill)

टीम इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोट के कारण तीन महीने तक क्रिकेट से दूर हो गए हैं। यह दोनों टीमों के लिए बड़ा झटका है। शुभमन के रूप में कोलकाता ने अपना सलामी बल्लेबाज खो दिया है। अब देखना होगा कि दो बार की चैंपियन टीम आईपीएल के दूसरे फेज में किसे अपना सलामी बल्लेबाज बनाती है। बता दें, कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन भी कुछ मैचों में kkr का हिस्सा नहीं होंगे। (IPL 2021 Phase 2)

स्टीव स्मिथ

चोट के कारण स्टीव स्मिथ भी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से बाहर हो गए हैं। दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक स्मिथ फिलहाल कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं और इस साल फिर से आईपीएल खेलने का जोखिम नहीं उठाने वाले। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान आराम करेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए तैयार होंगे। (IPL cricketers injured)

Editors pick