WWE Smackdown Preview: फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) का इस हफ्ते का शो मनी इन द बैंक (Money in the Bank) का फॉलआउट एडिशन होगा। जिसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से अब तक सिर्फ एक सेगमेंट में घोषणा की गई है। जहां मैक्स डुपरी (Max Dupri) अपने मॉडल्स को टेनिस वियर कलेक्शन (Tennis Wear Collection) में पेश करते हुए नजर आएंगे।
WWE Smackdown Preview: टेनिस वियर कलेक्शन में नजर आएंगे मैक्स डुपरी के मॉडल्स
डबल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के पिछले हफ्ते के एपिसोड में मैक्स डुपरी ने अपने मॉडल्स को पेश किया। जो कोई और नहीं बल्कि मेस और मंसूर थे। जो पिछले हफ्ते अपने नए नाम से स्मैकडाउन पर रैंप वॉक करते हुए नजर आए।
NEXT WEEK on #SmackDown
MAXIMUM MALE MODELS unveil their 2022 Tennis Wear Collection!
@MaxDupri pic.twitter.com/fjMG2t9txw
— WWE (@WWE) July 2, 2022
लेकिन इस हफ्ते भी ये दोनों सुपरस्टार स्मैकडाउन में मॉडलिंग करते हुए नजर आएंगे। जहां ये दोनों टेनिस वियर कलेक्शन में पेश करेंगे। जिसकी घोषणा भी डब्ल्यूडब्ल्यूई के द्वारा कर दी गई है।
WWE Smackdown Preview: इस सेगमेंट के अलावा नहीं हुआ किसी और चीज का ऐलान
डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से अब तक सिर्फ मैक्स डुपरी के टेनिस वियर कलेक्शन का ही ऐलान हुआ। जहां मासे और मानसूर इस कलेक्शन में मॉडलिंग करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से अभी तक किसी और सेगमेंट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जैसे ही अगले हफ्ते के लिए किसी सेगमेंट या मैच का ऐलान होता है तो हम आपको यहां अपडेट कर देंगे।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें